राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता : अलवर, जयपुर, सीकर और पाली के मुक्केबाज अगले दौर में पहुंचे - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - State Level Boxing Competition: Boxers From Alwar, Jaipur, Sikar And Pali Reached The Next Round राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता : अलवर, जयपुर, सीकर और पाली के मुक्केबाज अगले…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- State Level Boxing Competition: Boxers From Alwar, Jaipur, Sikar And Pali Reached The Next Round
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता : अलवर, जयपुर, सीकर और पाली के मुक्केबाज अगले दौर में पहुंचे
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सरवाड़
शिक्षा विभाग की ओर से चल रही अंडर 17-19 वर्ग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शुक्रवार को मुक्केबाजों ने अपना दमखम बताया।
पर्यवेक्षक गोविंद लाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अंडर 17 में 44 से 46 किलो वर्ग में मुकाबले हुए। राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में खेले गए मुकाबलों में अलवर के अश्विनी, जयपुर के दीपेश, सीकर के कुशल, पाली के मोहित, हनुमानगढ़ के देवेश विजयी रहे। इसी प्रकार बालोतरा के अनिराज, जयपुर के अर्पित, सिरोही के छत्रपाल, बीकानेर के हेमांग, बहरोड़ के कुलदीप सिंह व डीडवाना के कुलदीप, जालौर के तुषार, फलौदी के नैनाराम, चित्तौड़ के श्रेयांश ने भी अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। छात्रा वर्ग के 40 से 42 किलोग्राम में डीडवाना की रुकिया, भरतपुर की आराध्या, चूरू की भावना, पाली की गुंजन, जोधपुर की चांदनी, फलोदी की आरती, ब्यावर की सरिता, बूंदी की प्रतिज्ञा, सीकर की अनीशा, हनुमानगढ़ की दिशा, बीकानेर की राम कौशल्या, अलवर की लेखनी, भरतपुर की चंचल, हनुमानगढ़ की तनीषा व जयपुर की धनुष सैनी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता प्रभारी सतीश कुमार गौड़ ने संचालन किया। अंतरराष्ट्रीय रेफरी विशाल निर्वाण, जावेद अख्तर तंवर, सुनील पारीक, व गोविंद लाल शर्मा आदि ने प्रतियोगिता का संयोजन किया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


