होमक्राइमAkola News: 53.29 लाख की एमडी ड्रग्स मामले में राजस्थान से मास्टरमाइंड दबोचा | Mastermind arrested from Rajasthan in MD drugs case worth Rs 53.29 lakh
क्राइम

Akola News: 53.29 लाख की एमडी ड्रग्स मामले में राजस्थान से मास्टरमाइंड दबोचा | Mastermind arrested from Rajasthan in MD drugs case worth Rs 53.29 lakh

- Home - / - राज्य - / - महाराष्ट्र - / - अमरावती - / - 53.29 लाख की एमडी ड्रग्स मामले में... Akola News: 53.29 लाख की एमडी ड्रग्स मामले में राजस्थान से मास्टरमाइंड दबोचा Amravati News 53.29 लाख रुपये की एमडी (मेफेड्रोन)…

bhaskarhindi.com के अनुसार6 अगस्त 2026 को 10:15 am बजे
Akola News: 53.29 लाख की एमडी ड्रग्स मामले में राजस्थान से मास्टरमाइंड दबोचा | Mastermind arrested from Rajasthan in MD drugs case worth Rs 53.29 lakh

सौजन्य से:- bhaskarhindi.com

- Home

- /

- राज्य

- /

- महाराष्ट्र

- /

- अमरावती

- /

- 53.29 लाख की एमडी ड्रग्स मामले में...

Akola News: 53.29 लाख की एमडी ड्रग्स मामले में राजस्थान से मास्टरमाइंड दबोचा

Amravati News 53.29 लाख रुपये की एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामदगी मामले में राजापेठ पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना रामनिवास जगदीशकुमार बिश्नोई (22), निवासी जालौर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। मामले का एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।

राजापेठ पुलिस ने 1 अगस्त को आकोली मार्ग स्थित शिवाजी संकुल के पास साहिल राजेश मेहरा (22) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 41.55 लाख रुपये की एमडी, एक इकोस्पोर्ट कार, दो एप्पल मोबाइल सहित कुल 53.29 लाख रुपये का माल जब्त किया था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अमरावती सहित विदर्भ के अन्य जिलों में ड्रग्स नेटवर्क, सप्लाई चेन और आर्थिक लेनदेन की जांच कर रही है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

राजस्थान से मंगाकर अमरावती में करता था सप्लाई: पुलिस जांच में सामने आया कि साहिल मेहरा वॉट्सएप के माध्यम से राजस्थान के तस्करों के संपर्क में था और वहीं से एमडी मंगाकर अमरावती में सप्लाई करता था। मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने मुख्य सरगना तक पहुंच बनाई।

Created On : 6 Aug 2026 11:25 AM IST

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें