अलवर में राजेश कुमार कसाना होंगे सीओ सिटी: अंगद शर्मा को सौंपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी; मनीष शर्मा समेत कई अफसरों को नई पोस्टिंग - Alwar News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Alwar - Alwar Police Posting List: Angad Sharma Traffic, Manish Sharma CO अलवर में राजेश कुमार कसाना होंगे सीओ सिटी:अंगद शर्मा को सौंपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी; मनीष शर्मा समेत कई अफसरों…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Alwar
- Alwar Police Posting List: Angad Sharma Traffic, Manish Sharma CO
अलवर में राजेश कुमार कसाना होंगे सीओ सिटी:अंगद शर्मा को सौंपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी; मनीष शर्मा समेत कई अफसरों को नई पोस्टिंग
- कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से आरपीएस (प्रशिक्षु) उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश 11 अगस्त 2026 को महानिदेशक पुलिस कार्यालय, राजस्थान जयपुर से जारी हुए। इसमें अलवर से जुड़े कई अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
अलवर दक्षिण में मनीष शर्मा को नया CO लगाया गया है। मनीष शर्मा इससे पहले उप पुलिस अधीक्षक, प्रोबेशन के पद पर थे। वे अब अलवर दक्षिण में डीएसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं रामगढ़ के CO पिंटू कुमार का तबादला उप पुलिस अधीक्षक, एसीबी, जयपुर के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर परमेश्वर लाल यादव को रामगढ़ का CO लगाया गया है। यादव इससे पहले एसीबी में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।
अलवर सिटी CO अंगद शर्मा का तबादला
इसी तरह अलवर सिटी CO अंगद शर्मा का तबादला उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, अलवर के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर राजेश कुमार कसाना को अलवर सिटी का नया CO लगाया गया है। कसाना इससे पहले CO, ब्यावर, जिला ब्यावर के पद पर थे।
वहीं अलवर यातायात के डीएसपी जितेंद्र सिंह का तबादला सहायक पुलिस आयुक्त, आदर्श नगर, पुलिस आयुक्तालय जयपुर के पद पर किया गया है। इस बदलाव के बाद यातायात की जिम्मेदारी अब अंगद शर्मा संभालेंगे। आदेश में अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
- अलवर में स्टेशन मास्टर की बेटी ने किया सुसाइड: पिता बोले- नीट की तैयारी कर रही थी, 15 दिन से माइग्रेन से परेशान थी
- अलवर में आज बारिश का अलर्ट: सुबह धूप निकलने के बाद फिर छाए बादल, अब तक दो प्रतिशत कम बरसात हुई
- ट्रेन की चपेट में आने से महिला के पैर कटे: रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आई, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

रतनाराम देवासी होंगे बाली थाने के नए सीओ: पारस राम चौधरी का ट्रांसफर किया, एससी/एसटी सेल बालोतरा भेजे गए - Bali News

चुनाव से पहले राजस्थान पुलिस में बड़ा बदलाव: 123 आरपीएस अधिकारी बदले, 48 ट्रेनी को मिली पहली पोस्टिंग

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल में पानी, जाम जैसे हालात: चित्तौड़गढ़ में बांध टूटने से 300 बीघा खेत डूबे, बांसवाड़ा और नागौर में सड़कें-पार्क डूबे - Jaipur News


