राजस्थान हाईकोर्ट के जज के घर में दिनदहाड़े चोरी: पीतल के कीमती बर्तन और नगदी ले गए चोर, पुलिस ने एक को पकड़ा - Alwar News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Alwar - Alwar: High Court Judge Bhuvan Goyal House Theft | One Arrested राजस्थान हाईकोर्ट के जज के घर में दिनदहाड़े चोरी:पीतल के कीमती बर्तन और नगदी ले गए चोर, पुलिस ने एक को पकड़ा - कॉ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Alwar
- Alwar: High Court Judge Bhuvan Goyal House Theft | One Arrested
राजस्थान हाईकोर्ट के जज के घर में दिनदहाड़े चोरी:पीतल के कीमती बर्तन और नगदी ले गए चोर, पुलिस ने एक को पकड़ा
- कॉपी लिंक
राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर के न्यायधीश भुवन गोयल के अलवर स्थित घर को चोरों ने दिनदहाड़े निशाना बना लिया। चोर जज के आर्यनगर स्थित मकान के जंगले, दरवाजे का कुंडा और छत पर जाने वाले जीने का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। चोर घर से पीतल के कीमती बर्तन, नगदी और अन्य सामान ले गए। चोर मकान में केयर-टेकर के तौर पर रहने वाले एडवोकेट जगदीश सैनी का आधार कार्ड भी चुरा ले गए।
घर के ताले टूटे मिले, सामान बिखरा पड़ा
शिकायतकर्ता एडवोकेट जगदीश सैनी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर के जज भुवन गोयल के पिता स्वर्गीय बाबूलाल गोयल एडवोकेट के साथ 2009 से वकालत कर रहे हैं। उनके निधन के बाद से वे गोयल परिवार के ऑफिस और घर की देखरेख भी करते हैं। जज भुवन गोयल जयपुर में रहते हैं। वह समय-समय पर अपनी मां के साथ अलवर स्थित घर की सार-संभाल के लिए आते रहते हैं। जगदीश सैनी ने बताया कि वह सुबह-शाम ऑफिस में बैठते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, 22 सितंबर की सुबह केयरटेकर व एडवोकेट जगदीश सैनी कोर्ट स्थित ऑफिस चले गए। शाम करीब 4 बजे जब वे वापस घर पहुंचे तो सब कुछ अस्त-व्यस्त पड़ा था। घर के जंगले, दरवाजे का कुंडा और ऊपर जीने के दरवाजे का कुंडा टूटा पड़ा था। चोर इसी रास्ते अंदर घुसे थे।
शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध आरोपी की साफ तस्वीर मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा, शाम तक खुलासा करने की बात
कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश चंद ने बताया कि एक चोर को डिटेन कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और शाम तक चोरी की वारदात का खुलासा करने की बात कही गई है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी किए गए सामान और नकदी की बरामदगी के प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और आरोपी ने मकान की रेकी कब की थी।
---
ये खबर भी पढ़ें
अलवर में दिनदहाड़े सूने मकान से लाखों के जेवर चोरी:पुश्तैनी घर में रखे थे दो बहनों के 25 तोला सोने और डेढ़ किलो चांदी के गहने
अलवर में दिनदहाड़े चोरों ने सूने मकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी की वारदात तो अंजाम दिया। चोर चैनल गेट के ताले तोड़कर घर के अंदर घुसे, फिर घर के अंदर अलमारियों के ताले तोड़कर करीब 25 तोला सोने और डेढ़ किलो चांदी के जेवर समेत अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। (पूरी खबर पढ़ें)
- जोधपुर- 350KM ग्रीन कॉरिडोर बनाकर झुलसे 6-फायर फाइटर्स जयपुर भेजे: बेटे की हालत देख बेसुध हुई मां; फैक्ट्री में आग बुझाते वक्त हुआ था ब्लास्ट
- भाजपा विधायक भड़के, खत्री समाज के अध्यक्ष को भगाया: श्रीगंगानगर में सभापति के शपथ ग्रहण समारोह में विवाद, मंच पर बुके फेंके
- राजस्थान एक्सप्लेनरपंचायत चुनाव से पहले AAP पर भड़की कांग्रेस: तीसरा विकल्प बनने का दावा कितना मजबूत? भाजपा के लिए क्या मायने? नरेश मीणा भी मैदान में
- पत्नी विधवा कोटे से बनी सरकारी टीचर,पति ने करवाई FIR: बोला- फर्जी डॉक्यूमेंट दिए; मोबाइल पर बोलते सुना- पति पसंद नहीं, रास्ते से हटाना पड़ेगा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


