अलवर में फुहारें पड़ रही, घने बादल छाए: कई इलाकों में बूंदाबांदी;विभाग ने गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान का अनुमान जताया - Alwar News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Alwar - Alwar Weather Update | Rain & Thunderstorm Forecast In Rajasthan अलवर में फुहारें पड़ रही, घने बादल छाए:कई इलाकों में बूंदाबांदी;विभाग ने गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान का अनुमान जता…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Alwar
- Alwar Weather Update | Rain & Thunderstorm Forecast In Rajasthan
अलवर में फुहारें पड़ रही, घने बादल छाए:कई इलाकों में बूंदाबांदी;विभाग ने गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान का अनुमान जताया
- कॉपी लिंक
अलवर जिले में गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली। शहर समेत जिले के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया, जबकि कुछ स्थानों पर केवल फुहारें पड़ रही हैं।
सुबह से बदले मौसम के कारण तापमान में नरमी महसूस होने लगी है और मौसम सुहावना हो गया है। पिछले करीब एक सप्ताह से जिले में बारिश नहीं होने के कारण लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। दिनभर उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर नजर आ रहे थे। ऐसे में गुरुवार सुबह बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अलवर में आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग ने आंधी-तूफान और बिजली चमकने को लेकर चेतावनी भी जारी की है।
आज न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यदि जिले में अच्छी बारिश होती है तो तापमान में गिरावट के साथ लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।
6 सितंबर तक बारिश का दौर रहने की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भी अलवर में बारिश का दौर जारी रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री, जबकि शनिवार को तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
इसके बाद 6 सितंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। 7 सितंबर से मौसम में कुछ सुधार होने की संभावना है। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
सामान्य से करीब 8 फीसदी कम बारिश
अलवर में इस मानसून सीजन में अब तक बारिश सामान्य से कम हुई है। 3 सितंबर तक 466.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि जिले में अब तक 431.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यानी सामान्य बारिश की तुलना में करीब 35.5 मिमी कम, लगभग 8 प्रतिशत कम बारिश हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में होने वाली बारिश किसानों और आमजन दोनों के लिए राहत देने वाली हो सकती है।
- ट्रेन की चपेट में आने से युुवक की मौत: अलवर जंक्शन के पास मिला शव, पुलिस पहचान में जुटी
- 7 वन समितियों में भुगतान का खेल: कागजों में 80 मजदूर... 6 साल में इनके खातों में भेजे 9 करोड़ रुपए
- जूली बोले-प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा: देर रात हुआ था हंगामा, अधिकारियों पर दबाव में कार्रवाई करने का आरोप
- अलवर में 2 से ज्यादा बच्चे वाले 11 प्रत्याशी: पाबंदी हटी तो भाजपा-कांग्रेस ने दिए टिकट; एक उम्मीदवार के 7 बच्चे
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


