सावधान! राखी पर व्हाट्सएप पर आ रहे बधाई संदेश और .apk फाइलें खाली कर सकती हैं आपका बैंक खाता
सावधान! राखी पर व्हाट्सएप पर आ रहे बधाई संदेश और .apk फाइलें खाली कर सकती हैं आपका बैंक खाता राजस्थान पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने एडवाइजरी जारी की. apk फाइल डाउनलोड नहीं करने की अपील. Published : August 18, 2026 at 4:27…

सौजन्य से:- ETV Bharat
सावधान! राखी पर व्हाट्सएप पर आ रहे बधाई संदेश और .apk फाइलें खाली कर सकती हैं आपका बैंक खाता
राजस्थान पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने एडवाइजरी जारी की. apk फाइल डाउनलोड नहीं करने की अपील.
Published : August 18, 2026 at 4:27 PM IST
जयपुर: राखी का त्योहार आगामी दिनों में मनाया जाएगा. तकनीक के बदलते दौर में त्योहारी सीजन में सोशल मीडिया पर गिफ्ट कूपन और बधाई संदेश भेजने का चलन लगातार बढ़ रहा है. इस बीच साइबर ठग लोगों की भावनाओं और जल्दबाजी का फायदा उठाकर ऐसे गिफ्ट कूपन और बधाई संदेश की आड़ में फिशिंग लिंक्स और .apk फाइल भेजकर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ऐसे में राजस्थान पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने आमजन के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें सोशल मीडिया पर बधाई संदेश के बहाने आने वाली apk फाइल को डाउनलोड नहीं करने और वाट्सएप पर ऑटो-डाउनलोड फीचर बंद रखने की अपील की है. डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर साइबर क्राइम विंग ने रक्षाबंधन के मौके पर आमजन के लिए विशेष साइबर एडवाइजरी जारी करते हुए त्योहार के दौरान बढ़ने वाली ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की अपील की है.
क्लिक करते ही मोबाइल का कंट्रोल ठगों के हाथ में: एडीजी, साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि साइबर ठग वाट्सएप पर RakshaBandhan.Greeting.apk और Festival.Gift.apk जैसी फाइलें भेजकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं. इन फाइलों को डाउनलोड और इंस्टॉल करते ही मोबाइल फोन का नियंत्रण साइबर अपराधियों के हाथ में पहुंच सकता है. इसके बाद ठग मोबाइल के कैमरे, गैलरी, मैसेज और बैंकिंग एप्लिकेशन तक पहुंच बना लेते हैं. उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन स्पेशल ऑफर, फ्री गिफ्ट वाउचर, फ्री रिचार्ज और भारी छूट जैसे आकर्षक संदेशों के माध्यम से लोगों को फर्जी वेबसाइटों के लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रेरित किया जाता है. इन फिशिंग लिंक के जरिए साइबर अपराधी बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी चुराकर लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं.
इसे भी पढ़ें- ई-केवाईसी के नाम पर बुजुर्ग महिला से साइबर ठगी, खाते से उड़ाए 6.82 लाख रुपए, मांगी ये डिटेल
रिश्तेदारों की फर्जी प्रोफाइल से मांगते हैं रकम: एडीजी का कहना है कि साइबर ठग रिश्तेदारों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया या वाट्सएप प्रोफाइल बनाकर पैसों की मांग कर सकते हैं. कई बार आपके किसी परिचित का मोबाइल हैक कर उससे भी इस तरह की संदिग्ध फाइल भेजी जा सकती है. इसके अलावा 'आपके भाई या बहन ने आपके लिए राखी भेजी है' जैसे संदेशों के जरिए फर्जी कूरियर और गिफ्ट डिलीवरी के नाम पर भी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है.
आंख बंदकर नहीं करें भरोसा: राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अनजान apk फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें. वाट्सएप की सेटिंग में जाकर मीडिया ऑटो-डाउनलोड को बंद रखें और अकाउंट की सुरक्षा के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन को सक्रिय करें. यदि किसी परिचित के नाम से कोई संदिग्ध लिंक या पैसों की मांग वाला संदेश प्राप्त होता है, तो उस पर भरोसा करने से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर जानकारी की पुष्टि अवश्य करें.
यह सावधानी रखकर बच सकते हैं साइबर ठगी से
- वाट्सएप पर आई किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें.
- वाट्सएप का मीडिया ऑटो-डाउनलोड बंद रखें.
- टू-स्टेप वेरिफिकेशन को सक्रिय करें.
- फर्जी गिफ्ट, कूपन और डिस्काउंट लिंक पर क्लिक करने से बचें.
- किसी भी संदिग्ध संदेश की पहले पुष्टि करें.
इसे भी पढ़ें- ग्लोबल मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 92.75 लाख की साइबर ठगी, मुंबई निवासी दो आरोपी गिरफ्तार
ठगी का शिकार होने पर तत्काल दर्ज करवाएं रिपोर्ट: इस एडवाइजरी में कहा गया हक कि साइबर ठगी की वारदात के बाद तत्काल रिपोर्ट करने से ठगी की रकम होल्ड करवाने में आसानी रहती है. उन्होंने कहा, किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन में संपर्क करना चाहिए. राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं. पुलिस मुख्यालय के साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर संपर्क कर मदद ली जा सकती है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में राजस्थानी गाने पर नाचे एक्टर रवि किशन: बोले- पत्नी कहती हैं घर पर रहिए, बाहर निकलते ही वायरल हो जाएंगे - Jaipur News

'फर्श पर बैठो': राजस्थान स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में दलित पुरुषों द्वारा जातिगत दुर्व्यवहार का आरोप लगाने के बाद 5 पर मामला दर्ज किया गया

राजस्थान: दलित परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में सभी 40 अभियुक्त बरी, पीड़ित परिवार ने कहा- हमारी दोबारा हत्या हुई है - BBC News हिंदी


