Apple कस्टमर सपोर्ट के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर, जयपुर में बैठ ठग रहे थे अमेरिकी नागरिकों को
किराए के फ्लैट में खोला फर्जी कॉल सेंटर डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण और स्टेट साइबर क्राइम ब्रांच के डिप्टी एसपी आदित्य पूनिया ने बताया कि जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र में स्थित मंगलम ग्रांड रेजिडेंसी के एक फ्लैट में फर्ज…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
किराए के फ्लैट में खोला फर्जी कॉल सेंटर
डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण और स्टेट साइबर क्राइम ब्रांच के डिप्टी एसपी आदित्य पूनिया ने बताया कि जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र में स्थित मंगलम ग्रांड रेजिडेंसी के एक फ्लैट में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। साइबर ठगों ने यह फ्लैट किराए पर ले रखा था। मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिलने पर बिंदायका पुलिस टीम के साथ दबिश दी तो फर्जी कॉल सेंटर में साइबर ठग वारदात करते हुए मिले।सर्विस की एवज में एडवांस चार्ज के नाम पर ठगी
डीसीपी प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपियों ने Apple Customer Support नाम से फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। इस फर्जी कॉल सेंटर से साइबर ठग अमेरिकी नागरिकों को एप्पल कस्टमर सर्विस के नाम पर उनके मोबाइल और ईमेल पर मैसेज भेजते थे। सर्विस की एवज में एडवांस चार्ज के नाम पर 399, 499 और 699 यूएस डॉलर वसूले जाते थे। कई लोगों से ज्यादा राशि भी वसूली जाती थी। वसूली के बाद ये आरोपी उन लोगों के नंबर और ईमेल आईडी को ब्लॉक कर देते थे।अलग अलग राज्यों के हैं शातिर ठग
स्टेट साइबर क्राइम ब्रांच के डिप्टी एसपी आदित्य पूनिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अलग अलग राज्यों के हैं। इनमें 6 आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं जबकि 2 आरोपी मुंबई के रहने वाले हैं। अन्य आरोपियों में नागालैंड, आसाम, चंडीगढ़, नेपाल, सीकर और जयपुर के 1-1 आरोपी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 10 लैपटॉप, 24 मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड, राउटर, चार्जर और एक्सटेंशन बोर्ड बरामद किए हैं।ये हैं गिरफ्तार किए गए आरोपी
1. गोहिल निकुंज, उम्र 25 वर्ष, निवासी 12 पुष्पकुंज सोसायटी, थाना बी- डिवीजन, सुरेन्द्रनगर गुजरात।2. वाहिद, उम्र 22 साल, निवासी वार्ड नम्बर 35, सी ब्लॉक, सिविल लाईन, थाना कोतवाली, जिला सीकर, राजस्थान।
3. रहीस, उम्र 33, साल, निवासी गांव बोलिन्छ भंडार अली वीदार, थाना पालघर, मुम्बई वेस्ट।
4. इरशाद, उम्र 35 साल, निवासी बोलिन्छ भंडार अली वीदार, थाना पालघर, मुम्बई वेस्ट।
5. मोहम्मद इमाम हुसैन चौधरी, उम्र 37 साल, निवासी मकान नंबर 179, नेपाली काशीराम थाना ईस्ट, पुलिस थाना जिला दीमापुर, नागालैंड।
6. सौरभ शर्मा, उम्र 25 साल, निवासी मकान नंबर डी 58, ग्रीन पार्क कॉलोनी, राजेश कोच, थाना कानोता जयपुर।
7. निशिथ, उम्र 19 साल, निवासी फ्लेट नंबर बी 503, संस्कार रेजीडेंसी, पंचवटी कॉलोनी, थाना कलोल, जिला गांधीनगर, गुजरात।
8. मानस खटनियार, उम्र 36 साल, निवासी लेन नम्बर तीन, चन्दन नगर, हाथी गांव, थाना हाथी गांव, जिला कामरूप, आसाम।
9. अक्षय नारायण भाई पटेल, उम्र 32 साल, निवासी मकान नंबर 15, सैफरॉन विला, पंचवटी कलोल, थाना कलोल, तालुका, जिला गांधीनगर, गुजरात।
10. श्रेय भारद्वाज, उम्र 39 साल, निवासी मकान नंबर 4927, मलोया कॉलोनी, सेक्टर 39, वेस्ट, पुलिस थाना सेक्टर 39, चंडीगढ।
11. गगन पाल, उम्र 27 साल, निवासी वार्ड नम्बर 9, गांव भीमदत्त 9, थाना मिलन चौक, जिला कंचनपुर, नेपाल।
12. शिवम प्रजापति, उम्र 26 साल, निवासी मकान नंबर ई 540, जय अम्बे नगर सोसायटी, कलोल, थाना कलोल शहर, जिला गांधीनगर, गुजरात।
13. देव दलाल, उम्र 22 साल, निवासी मकान नंबर सी 404, अनमोल रेजीडेंसी, अहमदाबाद, मेहसाणा हाईवे, कलोल, पुलिस थाना कलोल, जिला गांधीनगर, गुजरात।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


