होमक्राइमArms Smuggling : मध्यप्रदेश से जयपुर लाकर हथियार बेचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो लोडेड पिस्टल, पांच कारतूस और एक मैगजीन बरामद
क्राइम

Arms Smuggling : मध्यप्रदेश से जयपुर लाकर हथियार बेचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो लोडेड पिस्टल, पांच कारतूस और एक मैगजीन बरामद

Arms Smuggling : मध्यप्रदेश से जयपुर लाकर हथियार बेचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो लोडेड पिस्टल, पांच कारतूस और एक मैगजीन बरामद खोरा बीसल और डीएसटी जयपुर (पश्चिम) की टीम ने दो बदमाशों को दबोचा. Published : August 16, 2026…

ETV Bharat के अनुसार16 अगस्त 2026 को 01:53 pm बजे
Arms Smuggling : मध्यप्रदेश से जयपुर लाकर हथियार बेचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो लोडेड पिस्टल, पांच कारतूस और एक मैगजीन बरामद

सौजन्य से:- ETV Bharat

Arms Smuggling : मध्यप्रदेश से जयपुर लाकर हथियार बेचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो लोडेड पिस्टल, पांच कारतूस और एक मैगजीन बरामद

खोरा बीसल और डीएसटी जयपुर (पश्चिम) की टीम ने दो बदमाशों को दबोचा.

Published : August 16, 2026 at 6:35 PM IST

जयपुर: राजधानी जयपुर में मध्यप्रदेश से हथियार लाकर बेचने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जयपुर (पश्चिम) डीएसटी ने खोरा बीसल थाना इलाके में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया और दोनों बदमाशों को दबोच लिया. उनके कब्जे से दो लोडेड पिस्टल, पांच कारतूस और एक खाली मैगजीन मिली है.

प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि आरोपी मध्यप्रदेश से अवैध रूप से हथियार खरीदकर लाते और जयपुर में अच्छे मुनाफे में बेच देते. जयपुर (पश्चिम) डीसीपी प्रशांत किरण ने आज रविवार को बताया कि 24 वर्षीय धर्मेंद्र गुर्जर, निवासी लहर (मध्यप्रदेश) और 26 वर्षीय सौमित्रा लोधी निवासी, बाराकलां (मध्यप्रदेश) को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है.

देर रात मिली सूचना, पुलिस ने लिया हिरासत में : उन्होंने बताया कि शनिवार रात को जानकारी मिली कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हरदत्तपुरा (खोरा बीसल) के पास दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं, जिनके पास अवैध हथियार हैं. खोरा बीसल थाने के एसआई अभिषेक स्वामी और डीएसटी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया. तलाशी में दोनों के पास अवैध हथियार मिले. पड़ताल में सामने आया कि दोनों युवक मध्यप्रदेश के रहने वाले है और जयपुर के खोरा बीसल थाना इलाके में मां दुर्गा विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं.

जयपुर में किस-किस को बेचे हथियार, पूछताछ जारी : उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ खोरा बीसल थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कवायद में जुटी है कि जो हथियार उनके पास मिले हैं. वे किसे सप्लाई किए जाने थे. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मध्यप्रदेश से कम कीमत पर अवैध हथियार खरीदकर लाते और जयपुर में अच्छे मुनाफे पर बेच देते. आरोपी अब तक कितने हथियार और कारतूस जयपुर लाकर बेच चुके हैं. इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पहले इन्होंने जिन लोगों को हथियार दिए हैं. उनसे भी अवैध हथियार बरामद करने की कवायद की जाएगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें