राजस्थान निकाय चुनाव ड्यूटी के दौरान ASI को आया हार्ट अटैक! कोटा में कई साहसिक कारनामों से बना चुके थे नाम
ड्यूटी पर जाते ही सीने में उठा तेज दर्द एएसआई राधेश्याम सांखला की ड्यूटी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर पुलिस मोबाइल पार्टी में लगाई गई थी। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे वे गश्त पर जाने के लिए थाने में मौजूद थे, तभी अचानक उनके…

सौजन्य से:- Navbharat Times
ड्यूटी पर जाते ही सीने में उठा तेज दर्द
एएसआई राधेश्याम सांखला की ड्यूटी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर पुलिस मोबाइल पार्टी में लगाई गई थी। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे वे गश्त पर जाने के लिए थाने में मौजूद थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द और घबराहट होने लगी। उन्होंने तुरंत अपने बेटे और साथी पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। आनन-फानन में उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद दोपहर 11 से 12 बजे के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली।सूचना मिलते ही कई अधिकारी पहुंचे अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम, एडिशनल एसपी सुभाष चंद्र मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। शव को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। एएसआई सांखला की बड़ी बेटी के आगरा से लौटने के बाद शुक्रवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।जान पर खेलकर बचाई थीं कई जानें
साथी पुलिसकर्मियों ने उनके निधन को पुलिस महकमे के लिए अपूरणीय क्षति बताया। पुलिसकर्मियों के अनुसार बेहद हंसमुख और जांबाज स्वभाव के सांखला ने अपनी सेवा के दौरान चंबल नदी और नहरों में डूब रहे 3-4 लोगों की जान अपनी जान पर खेलकर बचाई थी। 2021 में नहर में कूदी महिला और एक अन्य युवक को बचाना उनके साहसिक कारनामों में शामिल था।उनके बेटे और परिजनों के अनुसार, उन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी। बुधवार को उन्होंने अपनी मां और दिवंगत पिता की तस्वीर को एक साथ फ्रेम कराने की इच्छा जताई थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सटीक वजह स्पष्ट हो पाएगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


