राजस्थान पुलिस के ASI कुंदन मीणा का निधन: सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल में कराया था भर्ती, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार - Patan (Rajasthan) News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Sikar - Patan - Rajasthan Police ASI Kundan Meena Passes Away | Shahpura Funeral News राजस्थान पुलिस के ASI कुंदन मीणा का निधन:सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल में कराया था भर्ती, राजक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Patan
- Rajasthan Police ASI Kundan Meena Passes Away | Shahpura Funeral News
राजस्थान पुलिस के ASI कुंदन मीणा का निधन:सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल में कराया था भर्ती, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
- कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस में कार्यरत एएसआई कुंदन मीणा का रविवार को निधन हो गया। शाहपुरा थाने की त्रिवेणी चौकी पर तैनात मीणा को हृदय गति रुकने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीने में दर्द उठने के बाद ले गए थे अस्पताल
जानकारी के अनुसार, बीती रात उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
एएसआई कुंदन मीणा पाटन क्षेत्र के न्यौराणा गांव के निवासी थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पुलिस महकमे सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव न्यौराणा में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान पाटन थानाधिकारी बद्रीप्रसाद मीणा, पुलिस अधिकारी लक्ष्मीनारायण सैनी और अन्य पुलिसकर्मियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों ने दिवंगत एएसआई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


