एसीबी उप निरीक्षक रामजीलाल शर्मा का सम्मान: परशुराम सेना बसवा ने राजस्थान पुलिस पदक मिलने पर किया अभिनंदन - Baswa News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Dausa - Baswa - Parshuram Sena Baswa Honors ACB Inspector Ramjilal Sharma | Rajasthan Police Medal एसीबी उप निरीक्षक रामजीलाल शर्मा का सम्मान:परशुराम सेना बसवा ने राजस्थान पुलिस पदक मिल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Dausa
- Baswa
- Parshuram Sena Baswa Honors ACB Inspector Ramjilal Sharma | Rajasthan Police Medal
एसीबी उप निरीक्षक रामजीलाल शर्मा का सम्मान:परशुराम सेना बसवा ने राजस्थान पुलिस पदक मिलने पर किया अभिनंदन
- कॉपी लिंक
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर के उप निरीक्षक रामजीलाल शर्मा का बसवा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। परशुराम सेना बसवा की नगर कार्यकारिणी ने उन्हें राजस्थान पुलिस पदक से सम्मानित होने पर अभिनंदन किया। यह कार्यक्रम 30 अगस्त 2026 को बसवा के
रामजीलाल शर्मा, जो बसवा के मूल निवासी हैं, को हाल ही में 15 अगस्त 2026 को एसीबी मुख्यालय जयपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने राजस्थान पुलिस पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया था। परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष और जयपुर संभाग प्रभारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने इसे ब्राह्मण समाज बसवा के लिए गौरव का क्षण बताया।
परशुराम सेना बसवा के नगर अध्यक्ष प्रितेश कुमार शर्मा और समस्त नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने उप निरीक्षक शर्मा को माला, साफा और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर बसवा ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने रामजीलाल शर्मा को बधाई दी और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। रामजीलाल शर्मा ने सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए परशुराम सेना का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में परशुराम सेना बसवा नगर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों के साथ सर्व ब्राह्मण समाज बसवा के संरक्षक रमाकांत मिश्रा, कुंदन राम शर्मा, सत्यनारायण शर्मा तलाववाला, राधेश्याम सोडिया, मनोहरलाल सोडिया, अशोक अवस्थी, उदयशंकर मिश्रा, पं. कमल मोहन शर्मा, पं. कैलाश अवस्थी, सूरज बांका, बाबूलाल शर्मा टोंकवाले, राकेश सोडिया, नीरज मिश्रा, सत्येंद्र बांका, डॉ. पंकज शर्मा, प्रदीप बालावत, उमेश शर्मा, हेमंत सोडिया, राकेश शर्मा, राहुल गौड़, शंकर सोडिया, कमल शर्मा, रविकांत शर्मा, गणेश जन सेवा समिति बसवा के अध्यक्ष अखिलेश छैला, राजा सोडिया, दीपक मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, विक्रम शर्मा, गौरव सोडिया, सचिन शर्मा, अनिल सोडिया सहित सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


