रामजीलाल शर्मा को राजस्थान पुलिस सेवा पदक मिला: स्वतंत्रता दिवस पर एसीबी महानिदेशक ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना - Baswa News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Dausa - Baswa - Rajasthan Police Medal: ACB Sub Inspector Ramjilal Sharma Honored रामजीलाल शर्मा को राजस्थान पुलिस सेवा पदक मिला:स्वतंत्रता दिवस पर एसीबी महानिदेशक ने किया सम्मानित, उत्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Dausa
- Baswa
- Rajasthan Police Medal: ACB Sub Inspector Ramjilal Sharma Honored
रामजीलाल शर्मा को राजस्थान पुलिस सेवा पदक मिला:स्वतंत्रता दिवस पर एसीबी महानिदेशक ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना
- कॉपी लिंक
बसवा निवासी उप निरीक्षक रामजीलाल शर्मा को स्वतंत्रता दिवस पर राजस्थान पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। जयपुर स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में पदस्थापित शर्मा को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।
सोडिया मोहल्ला, बसवा निवासी रामजीलाल शर्मा पुत्र रामगोपाल शर्मा, वर्तमान में एसीबी, जयपुर में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्यूरो मुख्यालय जयपुर में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। एसीबी महानिदेशक राजस्थान, गोविंद गुप्ता ने उन्हें राजस्थान पुलिस सेवा पदक और प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
इस खबर के सामने आते ही बसवा कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। कस्बे के सर्व समाज के लोगों ने फोन के माध्यम से रामजीलाल शर्मा को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के स्कूली छात्रों के विरोध को सीजेपी को बढ़ावा मिलने के बाद, अधिकारियों ने कार्रवाई का वादा किया है

राजस्थान भयावहता: 12 वर्षीय लड़की ने पुनर्वास केंद्र में बलात्कार का आरोप लगाया; पिता की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मौत

जनता से किए हर वादे को पूरा कर रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


