निकाय चुनाव के नतीजों पर राजनीति, कांग्रेस के आरोपों पर BJP का पलटवार
निकाय चुनाव के नतीजों पर राजनीति, कांग्रेस के आरोपों पर BJP का पलटवार राजस्थान के नगर निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने है. कांग्रेस ने बीजेपी पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. वहीं,…

सौजन्य से:- ABP News
निकाय चुनाव के नतीजों पर राजनीति, कांग्रेस के आरोपों पर BJP का पलटवार
राजस्थान के नगर निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने है. कांग्रेस ने बीजेपी पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. वहीं, कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया.
राजस्थान के नगर निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने है. कांग्रेस का दावा है कि उसने इस चुनाव में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के बावजूद न सिर्फ तकरीबन बराबरी की लड़ाई लड़ी है, बल्कि बीजेपी को अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन पर मजबूर भी किया है.
वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी का कहना है कि बागियों की वजह से उसे कई जगहों पर नुकसान उठाना पड़ा है. दोनों की पार्टियों ने माना है कि आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और एमआईएम समेत अन्य छोटे दलों द्वारा कुछ सीटें जीतने के बावजूद राजस्थान में तीसरे मोर्चे का कोई स्कोप नहीं है. बहरहाल चुनाव नतीजे को दोनों ही पार्टिया अपनी उपलब्धि बता रही हैं.
राजस्थान निकाय चुनाव : CM के जिले के आसपास BJP का बुरा हाल! 2 तिहाई सीटों पर सूपड़ा साफ
बीजेपी ने बेईमानी और गड़बड़ी से पाई सीटें- कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का कहना है कि बीजेपी ने इतनी सीटें बेईमानी और गड़बड़ी से पाई है. परिसीमन के नाम पर बेईमानी की गई है. जयपुर नगर निगम में बीजेपी ने भले ही ज्यादा सीटें जीती हो लेकिन उससे ज्यादा वोट कांग्रेस पार्टी को हासिल हुए हैं.
खाचरियावास ने कहा कि बीजेपी बड़े नेताओं के गढ़ में चुनाव हार गई है. जनता ने अपने वोट से यह तय कर दिया है कि ढाई साल में उसे भजनलाल शर्मा सरकार से निराशा हाथ लगी है. उनके मुताबिक पीएम मोदी सिर्फ कार्यकर्ताओं का मनोबल बरकरार रखने के लिए सब कह रहे हैं, जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है.
आपस में लड़ रहे कांग्रेस- बीजेपी प्रवक्ता
वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का कहना है कि बीजेपी ने हर निकाय में जीत दर्ज की है. कांग्रेस के दावे झूठे हैं. कांग्रेस के लोग आपस में ही लड़ रहे थे. कांग्रेस पूरे देश में खत्म होती जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है.
उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनाव जीतने वाले ज्यादातर निर्दलीय बीजेपी का समर्थन करेंगे. उन्हें पता है कि सरकार के साथ रहकर ही वह जनता से किए गए अपने वायदों को पूरा कर सकेंगे.
अलवर निकाय चुनाव में निर्दलीयों का दिखा दम, BJP-कांग्रेस को पछाड़ा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


