होम›राजनीति›निकाय नतीजों के बाद BJP में जश्न, सीएम बोले- सरकार के काम पर लगी जनता की मुहर, पीएम ने जताया जनता का आभार
राजनीति

निकाय नतीजों के बाद BJP में जश्न, सीएम बोले- सरकार के काम पर लगी जनता की मुहर, पीएम ने जताया जनता का आभार

निकाय नतीजों के बाद BJP में जश्न, सीएम बोले- सरकार के काम पर लगी जनता की मुहर, पीएम ने जताया जनता का आभार निकाय चुनाव में जीत के बाद सीएम भजनलाल ने इसे ढाई साल के काम और 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' मॉडल पर जनता की मुहर बताया ह…

etvbharat.com के अनुसार14 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
निकाय नतीजों के बाद BJP में जश्न, सीएम बोले- सरकार के काम पर लगी जनता की मुहर, पीएम ने जताया जनता का आभार

सौजन्य से:- etvbharat.com

निकाय नतीजों के बाद BJP में जश्न, सीएम बोले- सरकार के काम पर लगी जनता की मुहर, पीएम ने जताया जनता का आभार

निकाय चुनाव में जीत के बाद सीएम भजनलाल ने इसे ढाई साल के काम और 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' मॉडल पर जनता की मुहर बताया है.

Published : September 14, 2026 at 7:22 PM IST

|Updated : September 14, 2026 at 11:00 PM IST

जयपुर: राजस्थान के निकाय चुनाव परिणामों के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. इस दौरान भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटी गई.

मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव के परिणामों को भाजपा सरकार के ढाई साल के काम और संगठन की जनता के बीच सक्रियता पर मुहर बताया. उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ के संकल्प को स्वीकार किया है. मुख्यमंत्री ने खास तौर पर युवाओं के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताने का दावा किया और कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा की विकास नीति को समर्थन दिया है.

इसे भी पढ़ें- कोटा में नगर निगम समेत 4 में भाजपा, एक में कांग्रेस आगे, बूंदी में 5 निकायों में बीजेपी मजबूत

पीएम ने जताया जनता का आभार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थाननगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने इस परिणाम को झूठ के सामने सत्य की विजय का प्रमाण बताते हुए कहा कि राज्य के इस जनादेश ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता 'डबल इंजन सरकार' की सुशासन और विकास की नीतियों के साथ पूरी तरह खड़ी है. पीएम मोदी ने यह भी भरोसा जताया कि इस जनसमर्थन से राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने और लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का उनका संकल्प और मजबूत होगा. इसके साथ ही उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों और पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी.

ढाई साल के काम पर जनता ने लगाई मुहर: भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने पिछले ढाई साल में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने का काम किया है. सीएम के मुताबिक भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जनता के सुख-दुख में शामिल होकर जनसंपर्क का मॉडल मजबूत किया, जिसका चुनाव में फायदा मिला. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए संकल्पों में से 78 प्रतिशत संकल्प पूरे किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि अब निकाय चुनाव में जनता के सामने रखे गए 'नगरीय विकास संकल्प पत्र' को भी सरकार पूरा करेगी. भाजपा ने चुनाव से पहले इसे 309 नगरीय निकायों के विकास का रोडमैप बताया था.

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनता-जनार्दन का हृदय से आभार।

— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2026

यह झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण है।

यहां के मेरे परिवारजनों के इस जनादेश से एक बार फिर साफ हो गया है कि डबल इंजन सरकार की सुशासन एवं विकास की नीतियों को उनका पूरा…

वन स्टेट-वन इलेक्शन को भी जनसमर्थन का दावा: मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव परिणामों को 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' के राजनीतिक मॉडल से भी जोड़ा. उन्होंने कहा कि जनता ने यह स्वीकार किया है कि बार-बार चुनाव होने से सरकारी धन और समय खर्च होता है और आचार संहिता के कारण विकास कार्य प्रभावित होते हैं. भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वन स्टेट-वन इलेक्शन के खिलाफ थी, जबकि भाजपा ने प्रदेश के विकास और संसाधनों की बचत के लिए यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया. अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार का फोकस लगातार विकास कार्यों पर रहेगा.

अब पंचायत चुनाव पर भाजपा की नजर: निकाय चुनाव के नतीजों से उत्साहित मुख्यमंत्री ने आने वाले पंचायत चुनावों को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि जिस मॉडल को लेकर भाजपा जनता के बीच गई है, उसी आधार पर आने वाले समय में पंचायतों में भी पार्टी को इससे ज्यादा बहुमत मिलेगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास चाहती है, निकाय के बाद पंचायत चुनाव में भी जनता का जनादेश हमारे साथ है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें