चाहते तो डोटासरा की नाक नीचे करवा देते...BJP राजस्थान चीफ मदन राठौड़ जमकर बरसे
चाहते तो डोटासरा की नाक नीचे करवा देते...BJP राजस्थान चीफ मदन राठौड़ जमकर बरसे पंचायत चुनाव को लेकर अशोक गहलोत के जीत के दावों पर भी राठौड़ ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि गहलोत अपनी झेंप मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। राठौड़ ब…

सौजन्य से:- Hindustan
चाहते तो डोटासरा की नाक नीचे करवा देते...BJP राजस्थान चीफ मदन राठौड़ जमकर बरसे
पंचायत चुनाव को लेकर अशोक गहलोत के जीत के दावों पर भी राठौड़ ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि गहलोत अपनी झेंप मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। राठौड़ बोले कि अगर गहलोत आज कॉन्फिडेंस नहीं दिखाएंगे तो उनकी दुकान कल ही खाली हो जाएगी।
राजस्थान की सियासत में वोट चोरी के आरोपों को लेकर जुबानी जंग और तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। राठौड़ ने कहा कि 'चोर को सब चोर नजर आते हैं' और यह कहावत कांग्रेस पर पूरी तरह लागू होती है।
‘डोटासरा एक वोट से जीते, चाहते तो नाक नीचे करवा देते’
मदन राठौड़ ने कहा कि बीजेपी को अगर सत्ता और पावर का गलत इस्तेमाल करना होता तो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी इसका एहसास कराया जा सकता था। उन्होंने कहा कि डोटासरा अपने लक्ष्मणगढ़ की स्थानीय निकाय की सीट महज एक वोट से जीते थे।
राठौड़ ने कहा, "अगर हम पावर का इस्तेमाल करना चाहते तो उनकी नाक नीचे करवा सकते थे। एक वोट ही तो था। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया।" उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की प्रशंसक है और जनता के जनादेश का सम्मान करती है।
गहलोत पर लगाया 'वोट चोरी' का आरोप
राठौड़ यहीं नहीं रुके। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत ने एक बार नहीं, दो बार वोट चोरी की है। उनके मुताबिक, जब गहलोत अल्पमत में थे, तब उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के विधायकों को अपने साथ मिलाया।
राठौड़ ने कहा कि वे 'खरीदा' शब्द जानबूझकर इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि उनके मुताबिक बसपा के विधायकों को मंत्री पद और दूसरे प्रलोभन दिए गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “ये बसपा का पूरा हाथी डकार गए।”
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने इसे भी वोट चोरी बताते हुए कहा कि बीजेपी को जनता का आशीर्वाद मिला है और पार्टी जनादेश का सम्मान करती है।
‘वोटों का अंतर कम है तो पावर कहां इस्तेमाल हुई?’
राठौड़ ने कांग्रेस के उन दावों पर भी सवाल उठाया, जिनमें बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोटों का अंतर कम होने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में बीजेपी ने सत्ता या पावर का इस्तेमाल किया होता तो दोनों दलों के बीच इतना कम अंतर कैसे रहता?
उन्होंने कांग्रेस पर लोकतंत्र और जनता के जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया। राठौड़ का कहना था कि कांग्रेस एक तरफ वोटों के कम अंतर की बात करती है और दूसरी तरफ वोट चोरी का आरोप लगाती है। दोनों बातें एक साथ नहीं चल सकतीं।
गहलोत के जीत के दावे पर राठौड़ का तंज
पंचायत चुनाव को लेकर अशोक गहलोत के जीत के दावों पर भी राठौड़ ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि गहलोत अपनी झेंप मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। राठौड़ बोले कि अगर गहलोत आज कॉन्फिडेंस नहीं दिखाएंगे तो उनकी दुकान कल ही खाली हो जाएगी।
उन्होंने कांग्रेस में नेतृत्व के संकट का दावा करते हुए कहा कि पार्टी के नेता अपनी-अपनी डफली और अपना-अपना राग अलाप रहे हैं।
पायलट को लेकर गहलोत-डोटासरा पर भी निशाना
राठौड़ ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के पुराने राजनीतिक विवाद को भी हवा दी। उन्होंने कहा कि गहलोत ने अपने तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया था, उसकी टीस आज भी पायलट को है। राठौड़ ने गहलोत के पुराने 'नकारा-निकम्मा' वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि पायलट को आज भी वह बात याद दिलाई जाती है।
राठौड़ ने गहलोत के हालिया बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने सचिन पायलट को फिर से गलती नहीं करने की नसीहत दी थी। राठौड़ ने कहा कि इस तरह का बयान देकर गहलोत पुराने विवाद की याद ही दिला रहे हैं।
‘कांग्रेस के सारे नेता जलेबी रेस में लगे हैं’
मदन राठौड़ ने कांग्रेस के अंदर गुटबाजी का दावा करते हुए कहा कि डोटासरा कभी ऐसा नहीं चाहेंगे कि सचिन पायलट दोबारा कांग्रेस की मुख्यधारा में मजबूती से लौटें। उन्होंने विपक्ष के नेता टीकाराम जूली पर भी इसी तरह की राजनीति करने का आरोप लगाया।
राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि "कांग्रेस के ये सभी नेता जलेबी रेस में लगे हुए हैं। लड़ते रहेंगे।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और आपसी खींचतान की स्थिति बनी हुई है और हर नेता अपने हिसाब से राजनीति कर रहा है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

1.3K views | राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग के एक कथित मामले को लेकर किन्नर समाज ने पुलिस थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। #UdaipurProtest #KinnarCommunity #ReligiousConversion | Zee Business

Akal Takht alleges police action inside Rajasthan gurdwara, seeks action

जयपुर में पड़ोसियों में विवाद के बाद पथराव: कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा; पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया - Jaipur News


