होम›राजनीति›राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव में कौन जीता, किसे मिले कितने वोट? इंटरव्यू के बाद अंतिम फैसला
राजनीति

राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव में कौन जीता, किसे मिले कितने वोट? इंटरव्यू के बाद अंतिम फैसला

राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव में कौन जीता, किसे मिले कितने वोट? इंटरव्यू के बाद अंतिम फैसला यूथ कांग्रेस के चुनाव में अभिषेक चौधरी को 6.15 लाख वोट मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल चौपड़ा से करीब 70 हजार ज…

Hindustan के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 07:04 pm बजे
राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव में कौन जीता, किसे मिले कितने वोट? इंटरव्यू के बाद अंतिम फैसला

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव में कौन जीता, किसे मिले कितने वोट? इंटरव्यू के बाद अंतिम फैसला

यूथ कांग्रेस के चुनाव में अभिषेक चौधरी को 6.15 लाख वोट मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल चौपड़ा से करीब 70 हजार ज्यादा वोट हासिल किए। वोटों के आंकड़ों में अभिषेक चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं और उनके अध्यक्ष बनने की संभावना सबसे ज्यादा मानी जा रही है।

राजस्थान यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। परिणाम सामने आते ही अध्यक्ष पद की दौड़ में तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। चुनाव में अभिषेक चौधरी ने सबसे ज्यादा वोट हासिल किए हैं। उन्हें कुल 6.15 लाख वोट मिले। वहीं अनिल चौपड़ा 5.45 लाख वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले अभिषेक चौधरी ही राजस्थान यूथ कांग्रेस के अगले अध्यक्ष बनेंगे?

सबसे ज्यादा वोट अभिषेक चौधरी को

यूथ कांग्रेस के चुनाव में अभिषेक चौधरी को 6.15 लाख वोट मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल चौपड़ा से करीब 70 हजार ज्यादा वोट हासिल किए। वोटों के आंकड़ों में अभिषेक चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं और उनके अध्यक्ष बनने की संभावना सबसे ज्यादा मानी जा रही है।

हालांकि चुनाव परिणाम के बाद भी अध्यक्ष पद पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। संगठन की प्रक्रिया के तहत दोनों प्रमुख दावेदारों का इंटरव्यू होगा। इसके बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

इंटरव्यू के बाद खुलेगा अध्यक्ष पद का पत्ता

सबसे ज्यादा वोट मिलने के बावजूद अभिषेक चौधरी की ताजपोशी अभी औपचारिक रूप से तय नहीं हुई है। अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में अब नजर इस बात पर है कि इंटरव्यू के बाद पार्टी नेतृत्व किसके नाम पर मुहर लगाता है।

चुनावी आंकड़ों में अभिषेक चौधरी आगे हैं, लेकिन अंतिम चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राजस्थान यूथ कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलेगा। यही वजह है कि परिणाम आने के बाद भी अध्यक्ष पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

दोनों नेता चुनावी मैदान में आजमा चुके हैं किस्मत

अभिषेक चौधरी और अनिल चौपड़ा दोनों राजस्थान की राजनीति में सक्रिय युवा चेहरे हैं। खास बात यह है कि दोनों विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।

अभिषेक चौधरी ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में जयपुर की झोटवाड़ा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उनका मुकाबला बीजेपी के कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ से हुआ था। अभिषेक चौधरी को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

अनिल चौपड़ा ने जयपुर ग्रामीण से लड़ा था लोकसभा चुनाव

वहीं अनिल चौपड़ा ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जयपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। यहां उनका मुकाबला बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह से हुआ। यह मुकाबला काफी करीबी रहा, लेकिन अनिल चौपड़ा को हार मिली।

अब यूथ कांग्रेस के चुनाव में दोनों नेता एक बार फिर आमने-सामने रहे। इस बार वोटों के आंकड़ों में अभिषेक चौधरी ने बाजी मार ली है। उन्हें चौपड़ा से करीब 70 हजार अधिक वोट मिले हैं।

अब नजर अंतिम फैसले पर

चुनाव परिणाम के बाद अभिषेक चौधरी अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं। 6.15 लाख वोटों की बढ़त उनके पक्ष में सबसे मजबूत आंकड़ा है। दूसरी ओर अनिल चौपड़ा भी 5.45 लाख वोट हासिल कर मजबूत दावेदारी पेश कर चुके हैं।

अब दोनों नेताओं के इंटरव्यू के बाद ही यह साफ होगा कि राजस्थान यूथ कांग्रेस की कमान किसके हाथ में जाएगी। फिलहाल वोटों के लिहाज से अभिषेक चौधरी आगे हैं, लेकिन अंतिम फैसला इंटरव्यू के बाद ही होगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें