राजस्थान निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा‑कांग्रेस में झड़प
राजस्थान में निकाय चुनाव के टिकट निर्धारित करने के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों के वरिष्ठ नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। भाजपा के पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष के बीच चप्पल उठाने का इशारा तथा कांग्रेस के वॉर रूम में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता के बीच शब्दों का टकराव सामने आया, जिससे दोनों दलों में अंदरूनी कलह स्पष्ट हुई।

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan Nikay Chunav: निकाय चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा और कांग्रेस में नेताओं की आपसी कलह सामने आई। भरतपुर संभाग में भाजपा के पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष के बीच चप्पल उठाने तक की नौबत आई। कांग्रेस के वॉर रूम में भी पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता आपस में भिड़ गए।
हाइलाइट्स
निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस में सियासी पारा चढ़ा
भरतपुर संभाग में भाजपा के पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष के बीच तनातनी
कांग्रेस के वॉर रूम में भी वरिष्ठ नेताओं के बीच तीखी बहस
जयपुर: चुनावी दिनों में नेताओं की आपसी फूट सामने आ जाती है। निकाय चुनाव के दौरान भी ऐसा ही हो रहा है। प्रत्याशी तय करने की जद्दोजहद और खींचतान में भाजपा और कांग्रेस दोनों की अंदरुनी कलह सामने आ गई है। चहेतों को टिकट दिलाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता आमने सामने हो गए। एक दूसरे को गाली निकालने के साथ चप्पल उठाकर मारने के इशारे की घटनाएं हुई। कांग्रेस के वॉर रूम और बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के घर पर हुई इन घटनाओं ने दोनों ही दलों की अंदरुनी हकीकत बाहर ला दी।
पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष में विवाद
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में दिनभर बैठकों का दौर जारी रहा लेकिन भरतपुर संभाग के चुनाव प्रभारी अशोक परनामी के आवास पर भी कल मीटिंग चलती रही। बैठक में करौली के प्रत्याशी तय करने के दौरान विवाद हो गया। पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव और भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन आमने सामने हो गए। विवाद के दौरान पूर्व विधायक जाटव ने जादौन को चप्पल उठाकर मारने का इशारा किया। उधर जादौन ने खुद के गले में बीजेपी के दुपट्टा कस लिया। बैठक में मौजूद अन्य नेताओं ने बीच बचाव कर दोनों को शांत किया।
रुपए लेकर टिकट तय करने के आरोप
बैठक के दौरान जब पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने प्रत्याशियों का पैनल प्रभारी को दिया को जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने एतराज जताते हुए कहा कि पैनल में शामिल किए गए लोगों से लाखों रुपए लिए गए। पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम काटे जाने के आरोप भी लगाए। इस दौरान जाटव भड़क गई और उन्होंने चप्पल उठाकर मारने का इशारा किया। इस दौरान जादौन ने खुद के गले में बीजेपी का दुपट्टा कस दिया। राजकुमारी जाटव ने भी गोवर्धन सिंह जादौन पर रुपए लेकर दावेदारों का पैनल तैयार करने के आरोप लगाए।
कांग्रेस के वॉर रूम में भी कलह
प्रत्याशी तय करने को लेकर कांग्रेस वॉर रूम में भी बैठक हुई लेकिन इस बैठक भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आमने सामने हो गए। भीलवाड़ा से आए पूर्व मंत्री रामलाल जाट और धीरज गुर्जर में तीखी बहस हुई। बैठक में ही दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गालियां बकी खरी खोटी सुनाई। रामलाल जाट ने धीरज गुर्जर को गुंडा कह दिया। दोनों के उलझने के बाद प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीच बचाव कर दोनों को शांत किया।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


