स्वतंत्रता दिवस पर BJP के कार्यक्रम में बजा ‘वंदे मातरम्’ का दूसरा वर्जन, राजस्थान अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मांगी माफी
Sign In Advertisement X जयपुर में राजस्थान भाजपा के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में एक बड़ी चूक हो गई. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने झंडा फहराने के बाद जब…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
जयपुर में राजस्थान भाजपा के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में एक बड़ी चूक हो गई. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने झंडा फहराने के बाद जब वंदे मातरम् बजाने की बारी आई तो असली धुन की जगह अलग म्यूजिक वाला वंदे मातरम् बज गया. इस गलती के लिए मदन राठौड़ ने माफी मांगी और इसे तकनीकी और मानवीय भूल बताया.
यह कार्यक्रम जयपुर के बड़ी चौपड़ पर आयोजित किया गया था. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्य मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया. झंडा फहराने के तुरंत बाद कार्यक्रम में असली और पारंपरिक धुन वाला वंदे मातरम् बजाया जाना तय था. लेकिन साउंड सिस्टम पर जो वंदे मातरम बजा वह अलग म्यूजिक वाला था, यानी वह देश में आमतौर पर सुनी जाने वाली पारंपरिक धुन से मेल नहीं खाता था.
इस कार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंद आचार्य समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. जैसे ही गलत धुन बजनी शुरू हुई, आयोजकों ने तुरंत इसे ठीक करने की कोशिश की. लेकिन तब तक यह घटना वहां मौजूद लोगों और मीडिया कैमरों में रिकॉर्ड हो चुकी थी.
यह भी पढ़ें: आपदा के बीच अटूट जज्बा! असम के बाढ़ पीड़ितों ने कुछ यूं मनाया स्वतंत्रता दिवस
Advertisement
बाद में मदन राठौड़ ने इस चूक के लिए माफी मांगी. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह कार्यक्रम की व्यवस्था संभाल रही टीम की तरफ से हुई एक तकनीकी और मानवीय भूल थी. उन्होंने कहा, "यह कार्यक्रम की व्यवस्था देख रही टीम की तरफ से हुई तकनीकी और मानवीय भूल थी. मैं इसके लिए माफी मांगता हूं." राठौड़ ने यह भी कहा कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी.
यह मामला इसलिए भी अहम हो गया है क्योंकि यह स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय गौरव के मौके पर हुआ, जहां राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत से जुड़ी हर बात को बेहद संवेदनशील माना जाता है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


