राजस्थान: कोटा में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कारोबारी की मौत, पुलिस हिरासत में आरोपी ड्राइवर - businessman dies in accident in rajasthan
राजस्थान: कोटा में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कारोबारी की मौत, पुलिस हिरासत में आरोपी ड्राइवर राजस्थान के कोटा में कालीसिंधु नदी पुल के पास एक सड़क हादसे में 36 वर्षीय कारोबारी तरुणकांत मीणा की मौत हो गई। HighLights - क…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान: कोटा में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कारोबारी की मौत, पुलिस हिरासत में आरोपी ड्राइवर
राजस्थान के कोटा में कालीसिंधु नदी पुल के पास एक सड़क हादसे में 36 वर्षीय कारोबारी तरुणकांत मीणा की मौत हो गई।
HighLights
- कोटा में डंपर की टक्कर से 36 वर्षीय कारोबारी की मौत।
- तरुणकांत मीणा की कार डंपर और ट्रक के बीच कुचली गई।
- पुलिस ने तेज रफ्तार डंपर चालक को हिरासत में लिया, जांच जारी।
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के कोटा के कालीसिंधु नदी पुल के पास हाइवे पर कई गाड़ियों की टक्कर में 36 साल के एक कारोबारी की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात 10 बजे हुआ था। मृतक की पहचान कोटा के आरके पुरम के रहने वाले तरुणकांत मीणा के तौर पर हुई है।
तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कारोबारी बारां में अपनी गैस एजेंसी से घर लौट रहा था तभी तेज डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार आगे चल रहे एक ट्रक के बीच कुचल दिया।
टक्कर की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बुरी तरह घायल ड्राइवर को गाड़ी के मलबे से निकालकर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
SHO ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तेज रफ्तार डंपर ने तरुण कांत की गाड़ी को पीछे से इतनी तेज टक्कर मारी कि कार डंपर और आगे चल रहे एक ट्रक के बीच फंस गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने डंपर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और हादसे की परिस्थितियों की औपचारिक जांच चल रही है। सिमलिया स्टेशन हाउस ऑफिसर नंद सिंह ने बताया कि कांत काम के सिलसिले में रोज कोटा और बारां के बीच जाते थे। सोमवार रात से काम से लौटते समय ही ये हादसा हुआ।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


