जयपुर में फिल्मी स्टाइल में CA का अपहरण, कार से 3 बार कूदने की कोशिश की, दिल्ली रोड पर नाले में पलटी कार तो बची जान
जयपुर में फिल्मी स्टाइल में CA का अपहरण, कार से 3 बार कूदने की कोशिश की, दिल्ली रोड पर नाले में पलटी कार तो बची जान सीए राजीव गुप्ता का सी स्कीम में कार्यालय है. वे शहर के सेंट्रल पार्क में सुबह की सैर पर आए थे. Publishe…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में फिल्मी स्टाइल में CA का अपहरण, कार से 3 बार कूदने की कोशिश की, दिल्ली रोड पर नाले में पलटी कार तो बची जान
सीए राजीव गुप्ता का सी स्कीम में कार्यालय है. वे शहर के सेंट्रल पार्क में सुबह की सैर पर आए थे.
Published : September 10, 2026 at 3:18 PM IST
जयपुर: राजधानी में कुछ बदमाशों ने गुरुवार सुबह नकली बंदूक और चाकू की नोक पर फिल्मी स्टाइल में शहर के जाने-माने सीए राजीव गुप्ता का सेंट्रल पार्क से अपहरण कर लिया. बदमाश उन्हें उन्हीं की लग्जरी कार में ले गए. इस बीच आमेर इलाके में कार बेकाबू होकर पलट गई. इसके बाद बदमाश भाग गए. इस बीच पीड़ित को बदमाश समझकर भीड़ पीटने लगी, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें बचाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी. रास्ते में कार की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया था, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया.
आमेर थाना अधिकारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव गुप्ता रोजाना की तरह सुबह सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक करने के लिए पहुंचे थे. मॉर्निंग वॉक खत्म करने के बाद वे अपनी लग्जरी कार में बैठकर जिम के लिए जाने वाले थे. इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश उनके पास पहुंचे. एक बदमाश ने चार्टर्ड अकाउंटेंट पर पिस्टल तान दी और दूसरे ने धारदार चाकू लगा दिया. बदमाशों से डरकर राजीव गुप्ता चुप रह गए. इस दौरान एक बदमाश उन्हीं की कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया. बदमाशों ने सीए को धमकी देकर लेफ्ट वाली सीट (ड्राइवर की बगल वाली) पर बैठा लिया. दूसरा बदमाश पीछे से पिस्तौल तानकर बैठ गया. बदमाशों को लग्जरी कार चलानी नहीं आती थी, तो पीड़ित से पूछ-पूछकर गाड़ी दौड़ाने लगे. बदमाश गाड़ी को दिल्ली रोड की तरफ ले गए. इस बीच गाड़ी नाले में पलट गई.
पढ़ें: चाकू की नोक पर तीन स्कूली छात्राओं के अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार, ग्रामीण धरने पर बैठे
तीन बार कार से कूदने की कोशिश: गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे बुरी तरह डर गए थे, लगा था कि मौत तो निश्चित है, तो क्यों ना कूदकर ही अपनी जान बचाने की कोशिश की जाए. यह सोचकर उन्होंने चलती कार से तीन बार कूदने की कोशिश की, लेकिन पीछे बैठे बदमाश ने बंदूक और चाकू की नोक पर वापस खींच लिया. बदमाश गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पा रहे थे. इस दौरान बेकाबू कार ने दिल्ली रोड पर गई गाड़ियों को टक्कर मार दी. टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया.
पीड़ित को बदमाश समझकर घेरा: दिल्ली रोड पर पीली की तलाई मोड़ पर बेकाबू कार नाले में पलटी खाकर गिर गई. इस बीच लोगों ने कार का पीछा किया. हादसे के बाद बदमाश गाड़ी से निकलकर पास की पहाड़ियों की तरफ भाग गए. घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. गुस्साए लोगों ने गाड़ी में सवार पीड़ित व्यक्ति को ही बदमाश समझकर घेर लिया. पीड़ित ने बड़ी मुश्किल से लोगों को समझाया कि उनका अपहरण हुआ है, वे तो खुद अपनी बचाने की कोशिश कर रहे थे.
नाले से बाहर निकाली कार: आमेर थाना अधिकारी गोदारा ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और पीड़ित गुप्ता को भीड़ के चंगुल से बचाकर थाने लाए. पुलिस ने क्रेन बुलाकर नाले में फंसी क्षतिग्रस्त गाड़ी को बाहर निकालकर थाने पर पहुंचाया. पुलिस ने गाड़ी से नकली पिस्तौल और चाकू बरामद किया है.
पुलिस ने शुरू की बदमाशों की तलाश: गोदारा ने बताया कि कार में तीन लोग थे, जिनमें से दो लोग मौके से फरार हो गए. गाड़ी में सीए राजीव गुप्ता मिले. उनका सी-स्कीम इलाके में मुख्य कार्यालय है. इस दौरान गाड़ी की टक्कर से घायल बाइक सवार को अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद पीड़ित राजीव गुप्ता को अशोक नगर थाने भेजा. वहां पुलिस ने किडनैपिंग, जानलेवा हमला और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. शुरुआती पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. पीड़ित नकाबपोश बदमाशों को नहीं पहचानते हैं. अशोक नगर और आमेर थाना पुलिस संयुक्त रूप से बदमाशों के भागने के रूट और उनके हुलिया की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
यह भी पढ़ें: स्कूली छात्रा के अपहरण का प्रयास, मुंह पकड़ जबरदस्ती बस में बैठाया, पुलिस ने ऐसे बचाया
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


