वसुंधरा-पूनिया के साथ राजस्थान से CA राजेश मंगल की सरप्राइज एंट्री! जानें नितिन नवीन टीम में क्या मिला रोल
बीजेपी की नई टीम में वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और बीजेपी के नेता राजेश मंगल को भी एंट्री मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही टीम में राजस्थान से तीन नए सदस्यों को…

सौजन्य से:- Navbharat Times
बीजेपी की नई टीम में वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और बीजेपी के नेता राजेश मंगल को भी एंट्री मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही टीम में राजस्थान से तीन नए सदस्यों को भी तवज्जो दिया गया है।
जयपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी। इस कार्यकारिणी में राजस्थान के चार नेताओं को स्थान मिला हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। इस बीच इस कार्यकारिणी में नए चेहरे के तौर पर वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और बीजेपी के नेता राजेश मंगल को एंट्री मिली है, उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सहकोषाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले कार्यकारिणी में उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल थे। इस रिपोर्ट में जानिए राजेश मंगल की पूरी प्रोफाइल।
कौन हैं, राजेश मंगल जिन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश मंगल मूल रूप से राजस्थान के कोटपूतली बहरोड जिले के रहने वाले हैं, जहां उनका जन्म पावटा गांव में हुआ। अपने सियासी सफर में राजेश मंगल संगठन की कई जिम्मेदारियां को निभा चुके हैं। राजेश जयपुर में जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट में एक हैं। इससे पहले वह बीजेपी सीए प्रकोष्ठ के सहसंयोजक और प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में प्रदेश कोषाध्यक्ष की वित्तीय जिम्मेदारियां भी संभाली हैं। उनके लगातार वित्तीय जिम्मेदारियां को देखते हुए ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें अपनी कार्यकारिणी में शामिल किया है, जहां उन्हें सह कोषाध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी दी है।
राजेश मंगल की नियुक्ति के पीछे के मायने
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजस्थान से नए चेहरे के तौर पर राजेश मंगल को नियुक्ति दी, जो बीजेपी की सियासत में चर्चा का विषय बनी हुई है। राजेश मंगल की पृष्ठभूमि चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में मजबूत वित्तीय जिम्मेदारी संभालने की रही हैं। इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, CM भजन लाल शर्मा और केंद्रीय मंत्रियों के बीच उनकी उनकी मजबूत छवि और नजदीकी उनकी नियुक्ति के पीछे का प्रमुख कारण मानी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हें वित्तीय प्रबंधन और ऑडिटिंग से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
राजस्थान में चार नेताओं को मिली एंट्री
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई कार्यकारिणी में राजस्थान के चार नेताओं को शामिल किया हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया हैं। वही राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया हैं। इसी तरह उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को राष्ट्रीय एसटी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया हैं। जबकि राजेश मंगल को राष्ट्रीय से कोषाध्यक्ष नियुक्त किया हैं।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: बारां में CM सभा बनी सियासी अखाड़ा, नकली खाद-बीज पर नए कानून का ऐलान

निकाय चुनाव पर बीजेपी की महाबैठक, CM भजनलाल बोले- राजस्थान में बनेगी 'ट्रिपल इंजन' सरकार

जयपुर में महिला की नजर पड़ी तो टला बड़ा हादसा, जिंदा बम तेज धमाके के साथ किया गया डिस्पोज!


