जयपुर में CA का अपहरण: सेंट्रल पार्क से जबरन मर्सिडीज में डाल दिल्ली रोड की ओर भागे, फिर ऐसे बची राजीव की जान
Jaipur Crime News: जयपुर में सेंट्रल पार्क के पास से एक सीए का अपहरण हुआ। दो बदमाश मर्सिडीज से दिल्ली रोड की ओर भाग रहे थे। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई और झाड़ियों में फंस गई। जयपुर: राजधानी जयपुर में…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Jaipur Crime News: जयपुर में सेंट्रल पार्क के पास से एक सीए का अपहरण हुआ। दो बदमाश मर्सिडीज से दिल्ली रोड की ओर भाग रहे थे। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई और झाड़ियों में फंस गई।
जयपुर: राजधानी जयपुर में गुरुवार सुबह सेंट्रल पार्क से एक चार्टेड अकाउंटेंट का किडनैप हो गया। दो बदमाश सीए राजीव गुप्ता का किडनैप करके मर्सडीज से दिल्ली रोड की ओर भागे। दिल्ली रोड पर नाई की तलाई क्षेत्र में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार अनियंत्रित हो गई और वाहनों को टक्कर मारते हुए हाईवे से नीचे उतरते हुए झाड़ियों में फंस गई।
बदमाशों के मंसूबे हुए फेल
तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने आमेर क्षेत्र में पहले एक दुपहिया वाहन को टक्कर मारी। बाद में चौपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। फिर अनियंत्रित मर्सिडीज गाड़ी अनियंत्रित होते हुए झाड़ियों में फंसते हुए नाले में उतर गई। हादसे के बाद दोनों किडनेपर्स गाड़ी से निकल कर भाग छूटे। सूचना मिलने पर आमेर थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मर्सडीज में मिले सीए को सुरक्षित दस्तयाब किया।
सेंट्रल पार्क के पास से हुआ किडनैप
जानकारी के मुताबिक सीए राजीव गुप्ता सुबह करीब सात बजे सेंट्रल पार्क के पास थे। उनका कहना है कि वे मॉर्निंग वॉक करके वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो युवक मिले। दोनों ने बात करने के बहाने से गाड़ी में बैठ गए और फिर किडनैप कर लिया। दोनों ने जबरदस्ती गाड़ी को दिल्ली रोड की ओर दौड़ाई। चूंकि अपहरण का घटनाक्रम सेंट्रल पार्क के पास का है। ऐसे में यह मामला अशोक नगर थाना क्षेत्र का बनता है। अब इस मामले की जांच अशोक नगर थाना पुलिस कर रही है।
क्रेन से निकालना पड़ा मर्सिडीज को
हाईवे से उतरते हुए नाले में उतरने और झाड़ियों में फंसी मर्सिडीज को निकालने के लिए पुलिस को क्रेन बुलानी पड़ी। क्रेन की सहायता से गाड़ी को बाहर निकाला गया और पुलिस थाने पहुंचाया गया। आमेर थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा का कहना है कि मौके पर पहुंचने पर मर्सिडीज के पास एक व्यक्ति मिले जिनका नाम राजीव गुप्ता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दो बदमाश जबरन उनका किडनैप कर ले जा रहे थे। जिस बाइक को बदमाशों ने मर्सिडीज से टक्कर मारी। वे घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
चूंकि यह मामला जयपुर के सेंट्रल पार्क के पास का है। ऐसे में अशोक नगर पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। पता लगाया जा रहा है कि अपहरण करने वाले बदमाश कहां से आए थे। उनका हुलिया कैसा है। पीड़ित राजीव जैन से पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी उनके परिचित हैं या अनजान। फिलहाल डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा ने स्पेशल टीम का गठन किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर तुरंत गिरफ्तार किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


