पहले गाड़ियों में की तोड़फोड़, फिर चढ़ा दी कार... उदयपुर में महिला की कुचल कर हत्या- CCTV
Advertisement उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां कपिल विहार कॉलोनी में बदमाशों ने पहले जमकर उत्पात मचाया और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की. इसके बाद विरोध करने घर से…

सौजन्य से:- aajtak.in
Advertisement
उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां कपिल विहार कॉलोनी में बदमाशों ने पहले जमकर उत्पात मचाया और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की. इसके बाद विरोध करने घर से बाहर आई एक महिला को तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो से कुचल दिया. गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पूरी वारदात कॉलोनी में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है.
Advertisement
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक बदमाश तीन गाड़ियों में सवार होकर कपिल विहार कॉलोनी पहुंचे थे. इनमें एक काली स्कॉर्पियो और दो थार गाड़ियां शामिल थीं. आरोप है कि बदमाशों ने कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की. अचानक हुई इस घटना से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई.
तोड़फोड़ की आवाज सुनकर उर्मिला कुंवर अपने घर से बाहर आईं. इसी दौरान एक काली स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से उनकी तरफ आई और उन्हें टक्कर मार दी. CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि स्कॉर्पियो महिला को टक्कर मारने के बाद आगे बढ़ जाती है. जिससे उर्मिला कुंवर की मौत हो गई.
महिला के बच्चे का आरोपियों के साथ चल रहा था विवाद
जानकारी सामने आई थी कि मृतका के बच्चे का आरोपियों के साथ पहले से विवाद चल रहा था. इसी पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है. हालांकि, हत्या की असली वजह और वारदात में शामिल आरोपियों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगी.
Advertisement
घटना की सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस बदमाशों की पहचान करने और पुरानी रंजिश से जुड़े विवाद की भी जांच कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
---- समाप्त ----
Read more!
Advertisement
Latest News in Hindi »
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में खुली बगावत, टिकट बंटवारे और वर्चस्व को लेकर मची रार - open rebellion in congress ahead of local body elections in rajasthan

उदयपुर: थार और स्कॉर्पियो सवार बदमाशों का कहर, घर के बाहर खड़ी महिला को कुचलकर मार डाला - udaipur woman killed by car in old enmity revenge attack

जयपुर: VIDEO: निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कसी, जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी निकालेगी हिसाब मांगो रैली, देखिए ये खास रिपोर्ट


