होम›क्राइम›जयपुर पुलिस की करतूत! चोरों से करवाई चोरी फिर खुद बरामद की बाइक, CCTV
क्राइम

जयपुर पुलिस की करतूत! चोरों से करवाई चोरी फिर खुद बरामद की बाइक, CCTV

Sign In Advertisement X जयपुर में पुलिस का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है. यहां चोरों से चोरी की बाइक बरामद करने के चक्कर में पुलिस ने ऐसी गलती कर दी कि…

Aaj Tak News के अनुसार9 सितंबर 2026 को 03:33 am बजे
जयपुर पुलिस की करतूत! चोरों से करवाई चोरी फिर खुद बरामद की बाइक, CCTV

सौजन्य से:- Aaj Tak News

Sign In

Advertisement

X

जयपुर में पुलिस का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है. यहां चोरों से चोरी की बाइक बरामद करने के चक्कर में पुलिस ने ऐसी गलती कर दी कि खुद ही एक बाइक उठाकर ले गई. बाद में उसी बाइक को झाड़ियों से बरामद दिखाने की कहानी भी तैयार हो गई. लेकिन पुलिस की यह कहानी ज्यादा देर टिक नहीं सकी. घर के बाहर लगे CCTV कैमरों ने पूरा राज खोल दिया.

सीसीटीवी से खुला राज, चोर नहीं बल्कि पुलिस के साथ आए युवक उठाकर ले गए थे बाइक

मामला जयपुर के गुर्जर की थड़ी स्थित शांति नगर का है. यहां रहने वाले राजेंद्र शर्मा की मोटरसाइकिल उनके घर के बाहर खड़ी थी. राजेंद्र का आरोप है कि 3 सितंबर की सुबह जब बाइक मौके से गायब मिली तो उन्होंने घर के CCTV कैमरे खंगाले. फुटेज देखकर उनके होश उड़ गए. बाइक कोई चोर नहीं, बल्कि पुलिसकर्मी और उनके साथ आए कुछ युवक उठाकर ले जाते नजर आए.

CCTV फुटेज में कथित तौर पर पुलिसकर्मी कुछ युवकों के साथ राजेंद्र के घर के बाहर पहुंचते दिखाई दिए. इसके बाद घर के बाहर खड़ी बाइक को उठाया गया और लोडिंग टेंपो में डालकर वहां से ले जाया गया. राजेंद्र का आरोप है कि उनकी बाइक चोरी हुई ही नहीं थी, बल्कि पुलिस ने खुद उसे उठवाया. इसके बाद बाइक को झाड़ियों से बरामद होना बताकर चोरी की बरामदगी की कहानी तैयार कर दी गई. यानी जिस बाइक का चोरों से कोई लेना-देना नहीं था, वह पुलिस की कार्रवाई में चोरी की बाइक बन गई.

Advertisement

दरअसल, 2 सितंबर को पुलिस गश्त के दौरान दो संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में दोनों ने चोरी की तीन-चार वारदातें करना स्वीकार किया. इसके बाद पुलिस चोरी की बाइक बरामद करने में जुटी. आरोप है कि चोरों के बताए रास्ते पर पुलिस शांति नगर पहुंची और एक मकान के बाहर खड़ी बाइक को ही चोरी की बाइक समझकर उठा ले गई. बाद में इसी बाइक को झाड़ियों से बरामद दिखाने की कोशिश की गई.

मामले में दिलचस्प मोड़ तब आया जब बाइक मालिक राजेंद्र ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अपनी बाइक चोरी होने की सूचना दे दी. राजेंद्र ने जब CCTV फुटेज देखा तो उन्हें कथित तौर पर बाइक उठाकर ले जाते लोग नजर आए. इसके बाद उन्होंने मानसरोवर थाने में संपर्क किया. राजेंद्र के मुताबिक, वहां से बाइक जब्त करने से इनकार किया गया. बाद में उन्हें महेश नगर थाने बुलाया गया.

अब बाइक मालिक से खुद शिकायत दर्ज करवाने को कह रही है पुलिस

राजेंद्र का दावा है कि वहां पुलिस ने स्वीकार किया कि दो चोरों को पकड़ने के दौरान गलतफहमी में उनकी बाइक उठा ली गई. पुलिस की ओर से कथित तौर पर राजेंद्र से कहा गया कि वह बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करा दें, ताकि जब्त बाइक को कोर्ट से रिलीज करवाकर उन्हें वापस सौंपा जा सके. लेकिन बाइक मालिक ने पुलिस की इस सलाह को मानने से साफ इनकार कर दिया.

Advertisement

राजेंद्र का कहना है कि जब बाइक चोरी हुई ही नहीं और उसे पुलिस खुद उठाकर ले गई, तो वह चोरी की झूठी रिपोर्ट क्यों लिखवाए? राजेंद्र के मुताबिक, अगर गलती पुलिस से हुई है तो बाइक वापस दिलाने की जिम्मेदारी भी पुलिस की ही होनी चाहिए. वह पुलिस की बनाई हुई कहानी का हिस्सा बनकर झूठी शिकायत दर्ज नहीं करवाएगा. फिलहाल CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला और पेचीदा हो गया है. एक तरफ पुलिस इसे गलतफहमी बता रही है, वही पूरे मामले पर खुलकर बोलने से भी कतरा रही है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें