CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, अशोक गहलोत, रंधावा-डोटासरा पुलिस हिरासत में
CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, अशोक गहलोत, रंधावा-डोटासरा पुलिस हिरासत में एसआईआर-सीईसी विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. करीब 100 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है.…

सौजन्य से:- abplive.com
CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, अशोक गहलोत, रंधावा-डोटासरा पुलिस हिरासत में
एसआईआर-सीईसी विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. करीब 100 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इसमें अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि अब तक 100 से ज्यादा कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं. हिरासत में लिए गए नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान के प्रभारी और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल हैं.
सोमवार की सुबह कांग्रेस के प्रदर्शन ने बड़ा रुख ले लिया था. करीब 15 मिनट तक पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं वॉटर कैनन चलाई. कुछ समय बाद खुद ही प्रशासन की ओर से वॉटर कैनन रोक दिया गया. इस दौरान तमाम कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: RCA चुनाव में क्रिकेट से ज्यादा सियासी परिवारों की चर्चा, 5 दावेदार मैदान में
पुलिस ने ज्यादातर कार्यकर्ताओं को रोक लिया. इस दौरान पुलिस, प्रदर्शनकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई. चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: सीकर में मूसलाधार बारिश से जलभराव, बस अड्डा डूबा; बिजली व्यवस्था चरमराई
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


