राजस्थान-CET परीक्षा की तारीख बदली, 40 लाख कैंडिडेट होंगे प्रभावित: चुनावों के चलते फैसला, अब दिसंबर और जनवरी में होगा एग्जाम; जानें- नया शेड्यूल - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan CET Exam New Schedule | RSSB Revised Exam Dates Update राजस्थान-CET परीक्षा की तारीख बदली, 40 लाख कैंडिडेट होंगे प्रभावित:चुनावों के चलते फैसला, अब दिसंबर और जनवरी मे…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan CET Exam New Schedule | RSSB Revised Exam Dates Update
राजस्थान-CET परीक्षा की तारीख बदली, 40 लाख कैंडिडेट होंगे प्रभावित:चुनावों के चलते फैसला, अब दिसंबर और जनवरी में होगा एग्जाम; जानें- नया शेड्यूल
- कॉपी लिंक
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने समान पात्रता परीक्षा यानी CET की दोनों स्तर की परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीखों में बदलाव करने का फैसला किया है।
इस बदलाव का सीधा असर प्रदेश के 40 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों पर पड़ेगा, जिन्होंने इन दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में परीक्षा आयोजन के लिए बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की आवश्यकता होती है।
चुनावी प्रक्रिया और परीक्षा आयोजन की व्यवस्थाओं को देखते हुए बोर्ड ने दोनों CET परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
सीनियर सेकेंडरी CET में करीब 24.50 लाख अभ्यर्थी
बोर्ड की ओर से सबसे पहले CET सीनियर सेकेंडरी लेवल की परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। यह परीक्षा पहले 23 से 25 अक्टूबर के बीच आयोजित होनी प्रस्तावित थी।
अब इसे आगे बढ़ाकर 1 से 3 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित कराने का फैसला किया गया है। इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर से करीब 24 लाख 50 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
ऐसे में परीक्षा की तारीख आगे बढ़ने से इन सभी अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए करीब एक महीने से ज्यादा एक्स्ट्रा समय मिल जाएगा।
जनवरी 2027 में होगी CET ग्रेजुएशन लेवल
CET ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा भी अब पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिसंबर में नहीं होगी। इस परीक्षा के लिए करीब 17 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ग्रेजुएशन लेवल CET पहले 1 से 3 दिसंबर 2026 के बीच प्रस्तावित थी।
अब कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस परीक्षा को जनवरी 2027 के दूसरे से तीसरे सप्ताह के बीच कराने का फैसला लिया है।
40 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को मिलेगा तैयारी का समय
CET सीनियर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन लेवल को मिलाकर 40 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा की तारीख आगे बढ़ने के बाद अभ्यर्थियों के पास अब सिलेबस दोहराने, मॉक टेस्ट देने और कमजोर विषयों पर काम करने के लिए अतिरिक्त समय रहेगा।
हालांकि परीक्षा टलने के कारण तैयारी को लगातार बनाए रखना भी अभ्यर्थियों के लिए चुनौती होगी। अब सीनियर सेकेंडरी CET की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 और ग्रेजुएशन लेवल CET जनवरी 2027 के दूसरे से तीसरे सप्ताह के बीच प्रस्तावित है।
---
ये खबर भी पढ़ें…
कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुरू की तैयारी:सीईटी-2026 में 40 प्रतिशत अंक पर ही पात्रता, प्रमाण-पत्र की वैधता तीन साल, मुख्य परीक्षा में सीमित होगी भीड़
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीईटी-2026 की तैयारी शुरू कर दी है। इससे 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को राहत मिली है। सीईटी प्रमाण-पत्र की वैधता अवधि 3 साल कर दी, पहले एक साल थी। (पूरी खबर पढ़ें)
- LIVEबीकानेर- पुलिस ने रोका तो खुद गेट खोलकर घुसे विधायक: अंता में कांग्रेस का नामांकन रद्द, बीजेपी की उपाध्यक्ष बनीं; भीलवाड़ा में भाजपा का उपमहापौर
- भास्कर एक्सक्लूसिवलॉरेंस की राजस्थान के 2 बिजनेसमैन की हत्या की प्लानिंग: सबसे खतरनाक शार्पशूटर्स को नेपाल से बुलाया, 5-5 लाख के इनामी, विदेश भागने वाले थे
- भास्कर एक्सक्लूसिवसाम, दाम, दंड, भेद से भाजपा ने पलटा पूरा खेल: कांग्रेस के बिखराव को भांपा, 5 रणनीति से दिया करारा जवाब, स्ट्राइक रेट 65%
- राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, पारा 40 के ऊपर: आज कहीं बारिश का अलर्ट नहीं, इस सीजन में 21 फीसदी कम बरसात
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


