राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस को हटाने की मांग: सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश ने CJI को लिखे लेटर, कहा- जजों को ट्रांसफर की धमकी देते हैं - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Justice Sandeep Mehta Letter To CJI | Rajasthan High Court Appointment राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस को हटाने की मांग:सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश ने CJI को लिखे लेटर, कहा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Justice Sandeep Mehta Letter To CJI | Rajasthan High Court Appointment
राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस को हटाने की मांग:सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश ने CJI को लिखे लेटर, कहा- जजों को ट्रांसफर की धमकी देते हैं
- कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने की मांग की है। जस्टिस मेहता ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखा। इसमें कहा गया कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अपने अधिकारों का दुरूपयोग कर रहे हैं।
जस्टिस मेहता ने लिखा कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अक्सर साथी जजों को ट्रांसफर की धमकी देते हैं। खुद को CJI का करीबी बताते हैं। उन्होंने मांग की कि राजस्थान हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए।
जस्टिस मेहता ने CJI को लिखा कि स्थायी न्यायाधीश की नियुक्ति के विचार की लगातार अनदेखी संस्था के हित के पूरी तरह से खिलाफ है। जस्टिस संदीप मेहता ने जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने के लिए 2, 10 और 17 अगस्त को CJI को लेटर लिखे हैं।
एक्टिंग चीफ जस्टिस की ईमानदारी पर सवाल उठाया
जस्टिस मेहता ने लिखा- ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनमें जस्टिस शर्मा ने एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर अपनी शक्तियों का इस्तेमाल ऐसे तरीकों से किया, जो संस्थान के प्रमुख को शोभा नहीं देता है।
जस्टिस मेहता ने कहा- मुझे जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के न्यायिक कामकाज के बारे में कई शिकायतें मिली हैं, जो पहली नजर में उनकी ईमानदारी पर सवाल खड़ा करती हैं। राजस्थान के मेरे दौरों पर हाईकोर्ट के कई जज मुझसे मिले और जस्टिस शर्मा के व्यवहार पर दुख जताया।
न्यायिक अधिकारियों को परेशान करने का आरोप
जस्टिस मेहता ने लेटर में लिखा- मुझे ऐसी शिकायतें मिली हैं कि जस्टिस शर्मा निजी दुश्मनी की वजह से राजस्थान में न्यायिक अधिकारियों को परेशान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा-
जस्टिस शर्मा ने हाईकोर्ट के मौजूदा एक जज की पत्नी, जो जिला न्यायपालिका में सीनियर जज हैं, उनके खिलाफ कथित बदले की भावना से कार्रवाई की।
जस्टिस मेहता ने लिखा- जोधपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट (मेट्रो) की नई बिल्डिंग एक साल से तैयार है, लेकिन एक्टिंग सीजे ने एकतरफा तरीके से इसका उद्घाटन रोक दिया। इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव का आदेश दिया। जोधपुर जजशिप में कई कोर्ट किराए की जगहों पर चल रही हैं।
नियुक्तियों में भाई-भतीजावाद का आरोप
जस्टिस मेहता ने लिखा- राजस्थान हाईकोर्ट की एक महिला एडवोकेट ने जस्टिस विक्रमनाथ को शिकायती पत्र भेजा। इसमें कहा गया कि एक्टिंग सीजे स्थायी लोक अदालत में नियुक्तियों को लेकर पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। नियुक्ति में कथित पारिवारिक और करीबी निजी संबंधों का जिक्र किया गया।
जस्टिस मेहता ने CJI को लिखा- जस्टिस शर्मा ने कुछ खास वकीलों और पक्षों के फेवर में पद का दुरूपयोग किया। एक मामला राजस्थान हाईकोर्ट के सामने अपीलों से जुड़ा था। दूसरा मामला स्पेशल अपील दाखिल करने में हुई 457 दिन की देरी को माफ करने के आदेश से जुड़ा था।
जस्टिस मेहता ने इन मामलों को निपटाने के तरीके पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि एक्टिंग चीफ जस्टिस के आदेशों में सत्ता का दुरुपयोग और पक्षपात दिखा।
- उदयपुर-लेपर्ड ने 4 लोगों को दबोचा, एक का मुंह नोचा: करीब 4 मिनट तक हमला; घायलों को पलंग पर लिटाकर पहाड़ी से नीचे उतारा
- कोटा में NEET छात्रा ने किया सुसाइड: बहन कोचिंग से लौटी तो फंदे से लटकी मिली, 3 साल से कर रही थी तैयारी
- LIVEजयपुर में बदला मौसम, हवा के साथ तेज बारिश: बीसलपुर में 4 सेंटीमीटर पानी आया; कोटा में नोनेरा-ऐबरा बांध के 3 गेट खोले
- मंत्रियों की नहीं सुन रहे IAS, अब हटाने की तैयारी: हेल्थ मिनिस्टर को लिखना पड़ा- आदेश की पालना हो, गहलोत की भी नहीं मानी बात
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


