होमशिक्षा-करियरCJP वाले आशुतोष रांका को पीट-पीटकर कर भगाया, जयपुर में गांववालों ने जानें क्यों दौड़ाया
शिक्षा-करियर

CJP वाले आशुतोष रांका को पीट-पीटकर कर भगाया, जयपुर में गांववालों ने जानें क्यों दौड़ाया

बगरू के रामपुरा कंवरपुरा में शुक्रवार को जर्जर प्राथमिक स्कूल का जायजा लेने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने CJP कार्यकर्ताओं पर पथराव किया और रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली…

Navbharat Times के अनुसार21 अगस्त 2026 को 05:55 am बजे
CJP वाले आशुतोष रांका को पीट-पीटकर कर भगाया, जयपुर में गांववालों ने जानें क्यों दौड़ाया

सौजन्य से:- Navbharat Times

बगरू के रामपुरा कंवरपुरा में शुक्रवार को जर्जर प्राथमिक स्कूल का जायजा लेने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने CJP कार्यकर्ताओं पर पथराव किया और रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर घेराबंदी की।

जयपुर: राजधानी जयपुर के बगरू स्थित रामपुरा कंवरपुरा के सरकारी स्कूल में शुक्रवार को भारी हंगामा हो गया। कॉकरोच जनता पार्टी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका और उनकी टीम जब जर्जर प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची, तो ग्रामीणों के उग्र विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने CJP कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर उन्हें खदेड़ दिया और उनकी गाड़ियों पर पथराव भी किया।

इससे पहले सुबह 8 बजे भी CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें गांव से बाहर निकाल दिया। नाराज ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर धरना शुरू कर दिया और मुख्य रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर नाकेबंदी कर दी।

ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार ने स्कूल के लिए 12.50 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं और वे इसे अपने स्तर पर ठीक करा लेंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि CJP नेता यहां राजनीति और गंदगी करने आ रहे हैं। गौरतलब है कि जर्जर भवन के कारण बच्चों को फिलहाल पास के एक बाड़े में पढ़ाया जा रहा है। CJP की टीम आज जयपुर के दो स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने वाली थी।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें