होम›क्राइम›राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट: CJP की पहली प्रतिक्रिया, 'सुनने में आया है...'
क्राइम

राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट: CJP की पहली प्रतिक्रिया, 'सुनने में आया है...'

राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट: CJP की पहली प्रतिक्रिया, 'सुनने में आया है...' सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने राजस्थान निकाय चुनाव नतीजों को लेकर बीजेपी और सरकार को घेरा है. उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दोनों के ग…

ABP News के अनुसार15 सितंबर 2026 को 09:04 pm बजे
राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट: CJP की पहली प्रतिक्रिया, 'सुनने में आया है...'

सौजन्य से:- ABP News

राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट: CJP की पहली प्रतिक्रिया, 'सुनने में आया है...'

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने राजस्थान निकाय चुनाव नतीजों को लेकर बीजेपी और सरकार को घेरा है. उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दोनों के गृह जिले का जिक्र कर हमला बोला है.

राजस्थान निकाय चुनाव नतीजों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में निर्दलीय उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया. अब इसे लेकर सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बीजेपी को घेरा है. उन्होंने शिक्षा और बेरोजगारी का जिक्र करते हुए कहा कि अगर इसी तरह से इसे नजरअंदाज किया जाता रहा तो पार्टी की स्थिति और खराब होगी.

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''सुनने में आया है कि निकाय चुनावों में राजस्थान के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दोनों के गृह जिले हाथ से निकल गए है. यह भी सुनने में आ रहा है कि इसी तरह शिक्षा और रोजगार के मुद्दे को दरकिनार किया गया तो स्थिति और विकट हो जाएगी.''

सुनने में आया है कि निकाय चुनावों में राजस्थान के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दोनों के गृह जिले हाथ से निकल गए है।

— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) September 14, 2026

यह भी सुनने में आ रहा है कि इसी तरह शिक्षा और रोज़गार के मुद्दे को दरकिनार किया गया तो स्थिति और विकट हो जाएगी। 🌝

CM के गृह जिले में निर्दलीयों का दबदबा!

भरतपुर भजनलाल शर्मा का गृह जिला है. भरतपुर नगर निकाय के कुल 65 वार्ड में से निर्दलीयों ने 36 में जीत या बढ़त हासिल की है, जबकि बीजेपी 20 और कांग्रेस सात वार्ड पर विजयी या आगे है. बहुजन समाज पार्टी (BSP) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने एक-एक वार्ड में जीत हासिल की है.

राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी को बढ़त

राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों के परिणाम सोमवार (14 सितंबर) को घोषित किए गए. हालांकि अभी फाइनल नतीजे नहीं आए हैं. अब तक जारी कुल नतीजों को देखें तो सत्तारूढ़ BJP ने कांग्रेस पर बढ़त बना ली है. अब तक घोषित 10,210 वार्ड के परिणामों में बीजेपी ने 4,171 सीट पर जबकि कांग्रेस ने 3,597 सीट पर जीत दर्ज की है.

प्रमुख नगर निगमों के नतीजों में अलग-अलग तस्वीर सामने आई है. पीटीआई के मुताबिक बीजेपी ने 80 सदस्यीय उदयपुर नगर निगम में 53 पर, 70 सदस्यीय भीलवाड़ा नगर निगम में 45 पर और 100 सदस्यीय कोटा नगर निगम में 53 वार्ड में जीत दर्ज करते हुए साफ तौर से बढ़त बना ली है.

बीकानेर में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन

कांग्रेस ने बीकानेर में बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि अजमेर और पाली में भी वह बीजेपी से आगे रही. जयपुर और अलवर में बीजेपी का जादू चला है और पार्टी ने यहां बढ़त बना ली है. जोधपुर में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर हुई. यहां बीजेपी और कांग्रेस ने 44-44 वार्ड जीते, जबकि 10 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली.

अजमेर में किसका दबदबा?

अजमेर के 80 वार्ड में से कांग्रेस 37 पर, बीजेपी 32 पर और निर्दलीयों 11 पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के गृह शहर पाली नगर निकाय के कुल 65 वार्ड में कांग्रेस ने 29 पर, बीजेपी ने 21 पर जीत दर्ज की जबकि 15 वार्ड निर्दलीयों के खाते में गए. राज्यस्तर पर भी निर्दलीय उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और कुल 2,272 वार्ड में जीत दर्ज की है.

राजस्थान निकाय चुनाव: इस सीट पर BJP कैंडिडेट को मिला सिर्फ 1 वोट, बोला- 'मेरा परिवार...'

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें