जयपुर में स्कूल का जायजा लेने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को लोगों ने खदेड़ा, मारपीट का भी आरोप - cjp school visit sparks protest in jaipur ranka alleges bjp role
जयपुर में स्कूल का जायजा लेने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को लोगों ने खदेड़ा, मारपीट का भी आरोप जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के स्कूल दौरे का ग्रामीणों ने विरोध किया और कार्यकर्ताओं को बाहर निक…

सौजन्य से:- Jagran
जयपुर में स्कूल का जायजा लेने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को लोगों ने खदेड़ा, मारपीट का भी आरोप
जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के स्कूल दौरे का ग्रामीणों ने विरोध किया और कार्यकर्ताओं को बाहर निकाल दिया।
HighLights
- जयपुर में CJP के स्कूल दौरे पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया
- रामपुरा-कंवरपुरा गांव में CJP कार्यकर्ताओं को धक्का देकर बाहर निकाला
- आशुतोष रांका ने भाजपा पर विरोध प्रायोजित करने का आरोप लगाया
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के स्कूलों का दौरा करने का विरोध शुरू हो गया है। यहां बगरू इलाके में स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में सीजेपी के कार्यकर्ता जैसे ही पहुंचे गांव के लोगों ने कार्यकर्ताओं का विरोध किया और उन्हें तुरंत वहां से भगा दिया।
दरअसल, CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका इसी स्कूल में पहुंचने वाले थे, लेकिन इससे पहले ग्रामीणों ने सीजेपी के कार्यकर्ताओं को धक्का देकर गांव से बाहर निकाल दिया। इसके बाद ग्रामीण सीजेपी के विरोध में स्कूल के बाहर धरना पर बैठ गए हैं।
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इसे भाजपा प्रायोजित विरोध बताते हुए मारपीट का आरोप लगाते हुए स्कूल की बदहाली पर सवाल उठाए।
गांव वाले नहीं भाजपा के बुलाये गुंडे हैं- आशुतोष रांका
सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "यह वहां के गांव वाले नहीं भाजपा के बुलाये हुए गुंडे है। इनका सरगना कमल प्रधान वहां गरीब लोगों की जमीन पर कब्जे का काम करता है। बच्चों को भैंसों में तबेले में पढ़ाया जा रहा है, और यह रोकने पर भाजपा अपने गुंडे भेज रही है क्या शर्मनाक स्थिति है।"
मारपीट का आरोप
आशुतोष रांका ने लिखा, "रामपुरा, कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल पिछले कई सालों से भैंसों के तबेले में चल रहा है। मैं अभी वही पहुंच रहा हूं। लेकिन हमारी टीम के कुछ साथी जो वहां पहुचे हुए थे, उनकी टीम के साथियों के साथ भाजपा के गुंडों ने मारपीट की।
भाजपा को हमारे बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहे, यह मंजूर है, लेकिन इन स्कूलों को अगर हम ठीक करवाने की कोशिश करें यह मंजूर नहीं है।"
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

CJP वाले आशुतोष रांका को पीट-पीटकर कर भगाया, जयपुर में गांववालों ने जानें क्यों दौड़ाया

राजस्थान विधानसभा का आखिरी दिन हंगामेदार रहने के आसार; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े कांग्रेसी

Rajasthan Assembly Session: सदन में आज फिर हंगामे के आसार, विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी


