होम›क्राइम›यूरोप-अमेरिका दे रहा था राहुल गांधी को पैसा, राजस्थान बीजेपी चीफ मदन राठौड़ का दावा, CJP को भी घेरा
क्राइम

यूरोप-अमेरिका दे रहा था राहुल गांधी को पैसा, राजस्थान बीजेपी चीफ मदन राठौड़ का दावा, CJP को भी घेरा

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले बाड़मेर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि भारत की प्रगति रोकने के लिए अमेरिका-यूरोप ने विपक्ष और राहुल गांधी पर विदेशी फंडिंग की। हालां…

Navbharat Times के अनुसार10 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
यूरोप-अमेरिका दे रहा था राहुल गांधी को पैसा, राजस्थान बीजेपी चीफ मदन राठौड़ का दावा, CJP को भी घेरा

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले बाड़मेर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि भारत की प्रगति रोकने के लिए अमेरिका-यूरोप ने विपक्ष और राहुल गांधी पर विदेशी फंडिंग की। हालांकि, यह दांव फ्लॉप होने पर अब देश में बेवजह विवाद खड़ा करने वालों पर निवेश किया जा रहा है।

जयपुर: राजस्थान निकाय चुनावों की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का एक बयान खूब चर्चा बटोर रहा है। बाड़मेर में आयोजित एक सामाजिक सद्भावना बैठक के दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधने के साथ ही बड़ा दावा किया। उनका भाषण अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबोधन में उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व, अंतरराष्ट्रीय राजनीति और विदेशी फंडिंग को लेकर तीखे आरोप लगाए।

विदेशी फंडिंग और राहुल गांधी पर तीखा हमला

वायरल वीडियो में मदन राठौड़ कहते सुनाई दे रहे हैं कि जब कोई देश प्रगति करता है, तो कई शक्तियां उससे जलने लगती हैं। उन्होंने दावा किया, 'भारत की तेज रफ्तार से अमेरिका और यूरोप जैसे कई देश नाराज हैं। इसी कारण विदेशी ताकतों ने भारत को अस्थिर करने के लिए विपक्षी नेताओं में भारी निवेश किया, लेकिन वह पूरी तरह नाकाम साबित हुआ।' राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए राठौड़ ने कहा कि विदेशी ताकतें राहुल गांधी को कितना भी पैसा दे दें, वे कोई न कोई ऐसा बयान या काम कर देते हैं, जिससे उल्टा भारतीय जनता पार्टी को ही राजनीतिक फायदा मिल जाता है।

विरोधी ताकतों ने नई रणनीति बनाई

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुराना दांव उल्टा पड़ने के बाद विदेशी ताकतों ने अब अपनी रणनीति बदल ली है। अब ऐसे लोगों पर निवेश किया जा रहा है जो देश में बेवजह विवाद खड़ा करते हैं, नाटक करते हैं या मंच से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने ऐसे - ऐसे लोगों को तैयार किया कॉकरोच और ऐसे - ऐसे लोगों को, उनके ऊपर इन्वेस्ट करना शुरू किया, उनका मकसद बीजेपी सरकार को इन झगड़ों को सुलझाना- उलझाना है ताकि जिससे विकास कार्य रुक जाएं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी सरकार इन हरकतों से न तो डरेगी और न ही रुकेगी।

मदन राठौड़ ने बीजेपी का 'विकसित भारत' का संकल्प

भाषण के अंत में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए राठौड़ ने कहा कि विपक्षी साजिशों के बावजूद केंद्र की नरेंद्र मोदी और राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार अपने विकास पथ पर अडिग हैं। बाड़मेर की जनता 'विकसित भारत' के संकल्प में पूरी मुस्तैदी से बीजेपी के साथ खड़ी है।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

निकाय चुनाव के मद्देनजर सामाजिक समरसता और चुनावी रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में पश्चिमी राजस्थान के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, विधायक प्रियंका चौधरी, आदूराम मेघवाल, जिलाध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई, पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह जसोल और स्वरूप सिंह खारा शामिल थे। मदन राठौड़ के इस बयान के बाद अब कांग्रेस की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें