राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...' Rajasthan Assembly Session: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होगी. इस सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड का बिल पेश किया जा सकता है. कई मु…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
Rajasthan Assembly Session: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होगी. इस सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड का बिल पेश किया जा सकता है. कई मुद्दों को लेकर सदन में हंगामा होने की आशंका है.
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार (20 अगस्त) से शुरू होने जा रहा है. राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होगी. इस सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड का बिल पेश किया जा सकता है. ऐसे में विधानसभा सत्र के पहले ही दिन आज सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव देखने को मिल सकता है. कई मुद्दों को लेकर सदन में हंगामा होने की आशंका है.
इस बीच राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बयान सामने आया है. भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस भ्रष्टाचार एवं तुष्टिकरण वाली पार्टी है."
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
कांग्रेस पर भरोसा ना करें- भजनलाल शर्मा
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, "जनता से किए वादों से मुकरना इनका काम है, इसलिए जनता को सचेत कर बताएं कांग्रेस पर भरोसा ना करें." उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार ने राजस्थान के विकास का रोडमैप बनाकर पानी, बिजली, उद्योग, रोजगार एवं सड़क सहित सभी क्षेत्रों में किए उल्लेखनीय कार्य किए हैं.
विधायक दल की बैठक में क्या बोले सीएम भजनलाल शर्मा?
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक सदन की कार्यवाही में सक्रिय रूप से भाग लें राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं विजन को प्रमुखता से सदन में रखें.
उन्होंने कहा कि सरकार जनता से किए गए वादों को अभूतपूर्व गति से पूरा कर रही है. सरकार ने जन कल्याण को ध्येय मानते हुए प्रदेशभर में विकास कार्यों और योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच साल की तुलना में हमने ढाई साल में ही बेमिसाल काम किया.
सदन की अवधि को लेकर आमने-सामने कांग्रेस और बीजेपी
सत्र शुरू होने से पहले ही विधानसभा की अवधि और जनहित के मुद्दों पर चर्चा को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस जहां विधानसभा की कार्यवाही 20 से 25 दिन तक चलाने की मांग कर रही है, वहीं सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि सत्र 25 अगस्त तक ही चल सकता है.
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई सर्वदलीय बैठक में सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों और कार्यवाही की अवधि को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद सामने आए.
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

प्रेमी से शादी के लिए पति को जहर देकर मारा: पीहर में एक सुसाइड देख, उसी तरीके से मारने का प्लान बनाया; दोनों गिरफ्तार - Jaipur News

आईआईटी छोड़ा, घर छोड़ा, सड़कों पर सोया: कैसे राजस्थान की पहली एजीएम ने उदयपुर को वैश्विक शतरंज मानचित्र पर रखा

मानसून रिटर्न्स: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: धौलपुर-करौली में भारी बारिश का अलर्ट


