होम›क्राइम›राजस्थान: मैं अब आई हूं, तो वोट कौन दे गया? CM के विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वोटिंग पर बवाल! कांग्रेस ने घेरा
क्राइम

राजस्थान: मैं अब आई हूं, तो वोट कौन दे गया? CM के विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वोटिंग पर बवाल! कांग्रेस ने घेरा

जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 49 श्रीराम पब्लिक स्कूल में फर्जी मतदान का मामला सामने आया है। मतदाता सुनीता देवी के नाम पर पहले ही वोट डलने पर कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह सिंघानिया और समर्थकों ने हंगाम…

Navbharat Times के अनुसार12 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
राजस्थान: मैं अब आई हूं, तो वोट कौन दे गया? CM के विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वोटिंग पर बवाल! कांग्रेस ने घेरा

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 49 श्रीराम पब्लिक स्कूल में फर्जी मतदान का मामला सामने आया है। मतदाता सुनीता देवी के नाम पर पहले ही वोट डलने पर कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह सिंघानिया और समर्थकों ने हंगामा किया। उन्होंने भाजपा पर हार के डर से फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाकर जांच की मांग की है।

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में नगर निकाय चुनाव के दौरान फर्जी मतदान का मामला सामने आने से हंगामा हो गया। सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 49 स्थित श्रीराम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पोलिंग बूथ पर एक महिला मतदाता ने आरोप लगाया कि उनके नाम से किसी अन्य व्यक्ति ने मतदान कर दिया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने पोलिंग बूथ के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

कोई और दे गया वोट

जानकारी के अनुसार सुनीता देवी पत्नी भागचंद मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ (श्रीराम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पहुंचीं थी। मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद सुनीता को बताया गया कि उनके नाम से पहले ही वोट डाला जा चुका है। सुनीता देवी ने कहा कि वह तो अब पहुंची है मतदान करने। पहले कौन दे गया वोट। सुनीता ने फर्जी मतदान की सूचना अपने परिचितों को दी तो मतदान केंद्र पर मामला गरमा गया। फर्जी वोटिंग की सूचना मिलने पर वार्ड नंबर 49 से कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह सिंघानिया भी अपने समर्थकों के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस प्रत्याशी बोले - हार का डर सता रहा है बीजेपी को

कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह सिंघानिया ने दर्जनों समर्थकों के साथ पोलिंग बूथ के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से फर्जी मतदान करवाकर अपने प्रत्याशी को जिताने का प्रयास किया जा रहा है। सिंघानिया ने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश शर्मा की स्थिति खराब होने के कारण भाजपा बौखलाई हुई है और चुनाव को प्रभावित करने के लिए फर्जी मतदान का सहारा लिया जा रहा है। बीजेपी को मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में हार का डर सता रहा है, इसलिए फर्जीवाड़ा किया जा रहा है लेकिन हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं करेंगे - सिंघानिया

कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह सिंघानिया ने कहा कि उन्होंने पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में लगातार मेहनत की और विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सिंघानिया ने चेतावनी दी कि यदि फर्जी मतदान जारी रहा तो वे इसका विरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि फर्जी वोटिंग नहीं होने देंगे और जरूरत पड़ी तो पोलिंग बूथ के बाहर ही धरने पर बैठेंगे।

सिंघानिया ने की जांच की मांग

फर्जी मतदान के आरोपों के बाद मतदान केंद्र पर कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच कराने और संबंधित मतदाता को मतदान का अवसर दिए जाने की मांग उठाई। मामले को लेकर प्रशासन और चुनाव अधिकारियों की ओर से जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें