जयपुर CM भजनलाल शर्मा ने CMR पर पार्षदों और पार्टी प्रत्याशियों से किया संवाद, कहा- पार्षद अपनी कार्यशैली से जनता का विश्वास मजबूत करें
जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों के साथ 'मन की बात' सुनी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने CMR पर पार्षदों और पार्टी प्रत्याशियों से संवाद किया. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की…

सौजन्य से:- First India News
जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों के साथ 'मन की बात' सुनी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने CMR पर पार्षदों और पार्टी प्रत्याशियों से संवाद किया. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 138वां एपिसोड सुना. मुख्यमंत्री ने पार्षदों को आमजन से निरंतर जुड़ाव रखने की सीख दी.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पार्षद अपने वार्ड में विकास की रूपरेखा बनाकर काम करें. जयपुर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी ताकत से जुटने को कहा. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प में राजस्थान की भूमिका पर जोर दिया.
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश में विकास के काम कर रही है. निकायों का तीसरा इंजन विकास को अंतिम छोर तक पहुंचाएगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हर जरूरतमंद तक विकास का लाभ पहुंचाने की बात कही. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का उल्लेख किया.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले कि कार्यकर्ताओं को तरजीह देने से चुनाव में अच्छे परिणाम आए. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पार्षदों से अपने वार्ड में विकास कार्यों पर फोकस करने को कहा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के विकास के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


