CM ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को DBT से राशि भेजी: सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्ध राजस्थान कार्यक्रम में सीएम का बधाई संदेश भी दिया - Dausa News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Dausa - CM Bhajanlal Sharma DBT Transfer To Anganwadi Workers In Dausa Rajasthan CM ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को DBT से राशि भेजी:सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्ध राजस्थान कार्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Dausa
- CM Bhajanlal Sharma DBT Transfer To Anganwadi Workers In Dausa Rajasthan
CM ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को DBT से राशि भेजी:सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्ध राजस्थान कार्यक्रम में सीएम का बधाई संदेश भी दिया
- कॉपी लिंक
दौसा में रविवार को 'सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्ध राजस्थान' का जिला स्तरीय कार्यक्रम भांकरी रोड स्थित टाउन हॉल में आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय समारोह में सभी लोग वर्जुअल रुप से जुड़े।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सहित दौसा जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका एवं ग्राम साथिनों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की।
डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरण
साथ ही अन्य विभागीय योजनाओं की राशि का भी डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में अतिथियों ने महिलाओं को मुख्यमंत्री का बधाई संदेश भी वितरित किए।
ये लोग मौजूद रहे
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका एवं ग्राम साथिनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का वर्चुअल उद्बोधन भी सुना। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जिला परिषद के सीईओ बिरदी चंद गंगवाल, एसीईओ राजेश कुमार मीणा एवं शहर भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और ग्राम साथिन सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कार्मिक उपस्थित थे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


