राजस्थान में मजबूत होगा CNG नेटवर्क, 60 नए पंप लगेंगे: नई तकनीक से कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर 80 हजार बैरल रोजाना करने का लक्ष्य - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Crude Oil Production Target | 60 New CNG Stations Launch राजस्थान में मजबूत होगा CNG नेटवर्क, 60 नए पंप लगेंगे:नई तकनीक से कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर 80 हजार बैरल रो…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Crude Oil Production Target | 60 New CNG Stations Launch
राजस्थान में मजबूत होगा CNG नेटवर्क, 60 नए पंप लगेंगे:नई तकनीक से कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर 80 हजार बैरल रोजाना करने का लक्ष्य
- कॉपी लिंक
राजस्थान में ऊर्जा क्षेत्र को विस्तार देने की तैयारी है। प्रदेश में इस वित्तीय साल में 60 नए CNG पंप लगाए जाएंगे, जिससे CNG की उपलब्धता बढ़ेगी। इनमें से 23 स्टेशन शुरू हो चुके हैं। दिसंबर तक सभी 60 सीएनजी स्टेशन शुरू करने का लक्ष्य है।
इसके साथ ही नई तकनीक के जरिए कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। उत्पादन को बढ़ाकर 80 हजार बैरल प्रतिदिन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी प्रदेश में रोजाना करीब 51-52 हजार बैरल कच्चे तेल का उत्पादन हो रहा है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने सचिवालय में पेट्रोलियम और सीजीडी सेक्टर की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। बाड़मेर-सांचौर और जैसलमेर बेसिन में एएसपी तकनीक और बीकानेर-नागौर बेसिन में सीएसएस तकनीक से तेल का उत्पादन बढ़ाया जाएगा।
राजस्थान प्राकृतिक गैस के उत्पादन में देश में दूसरा
राजस्थान में ऑनशोर प्राकृतिक गैस के उत्पादन में देश में दूसरा और कच्चे तेल के उत्पादन में तीसरा स्थान है। राज्य में रोज 2.6 से 2.8 MMSCM प्राकृतिक गैस का उत्पादन हो रहा है। राजस्थान रिफाइनरी की 9 MMTPA उत्पादन क्षमता है। इसमें प्रदेश में निकाले गए 1.5 मिलियन टन कच्चे तेल को रिफाइन किया जा सकेगा। अपर्णा अरोरा ने प्रदेश में निकलने वाले कच्चे तेल का रिफाइनिंग राजस्थान रिफाइनरी में ही करने के निर्देश दिए।
मल्टीस्टोरी में पीएनजी कनेक्शन देने पर भी फोकस
उन्होंने बहुमंजिला इमारतों में पीएनजी कनेक्शन देने पर भी फोकस करने के निर्देश दिए। बैठक में पेट्रोलियम निदेशक अवधेश सिंह ने बताया कि केयर्न वेदांता, ऑयल इंडिया, ओएनजीसी और फोकस एनर्जी समेत कई कंपनियां कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में काम कर रही हैं।
राज्य में पेट्रोलियम सेक्टर में 12 पेट्रोलियम लीज और 12 पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन लाइसेंस जारी है। बैठक में RSGL के एमडी विनय पाटनी समेत माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
- LIVEझालावाड़ में कांग्रेस-भाजपा के 3 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द: किशनगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका; धौलपुर में उम्मीदवार के पति पर हमला
- सितंबर में 47 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे 132 अतिरिक्त कोच: जयपुर-जोधपुर सहित कई रूटों पर यात्रियों को राहत, स्लीपर, 3AC और जनरल डिब्बे शामिल
- सांभर नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित: दोनों दलों के मंडल प्रभारी आजमा रहे भाग्य, व्यापार महासंघ अध्यक्ष भी चुनावी मैदान में
- जयपुर में भाजपा-कांग्रेस में कौन मेयर का सबसे बड़ा दावेदार: BJP में वैश्य समाज को साधने की रणनीति, कांग्रेस में जेन-जी को मिल सकता है मौका
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


