Congress Protest: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; खाचरियावास का भजनलाल सरकार पर हमला
Congress Protest: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; खाचरियावास का भजनलाल सरकार पर हमला जयपुर में नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस की 'हिसाब मांगो रैली' के दौरान प्रदर्शन उग्र हो गया। बैरिकेडिंग पार करने…

सौजन्य से:- Amar Ujala
Congress Protest: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; खाचरियावास का भजनलाल सरकार पर हमला
जयपुर में नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस की 'हिसाब मांगो रैली' के दौरान प्रदर्शन उग्र हो गया। बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का दावा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस की 'हिसाब मांगो रैली' सोमवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन में बदल गई। नगर निगम के घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी बैरिकेड पर चढ़ गए और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। खाचरियावास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "पुलिस कितनी भी लगा लो, बैरिकेड लगा लो, लेकिन जनता की आवाज नहीं दबा सकते। जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी।"
'पृथ्वीराज नगर में एक भी मकान टूटा तो...'
प्रदर्शन के दौरान खाचरियावास ने पृथ्वीराज नगर में प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "अगर पृथ्वीराज नगर में एक भी मकान टूटा तो मुख्यमंत्री को सिविल लाइंस से बाहर नहीं निकलने देंगे।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता के साथ खड़ी है और लोगों के घरों व अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ेगी।
पढ़ें: राजस्थान में निकाय-पंचायत चुनाव की आहट तेज, बीजेपी-कांग्रेस के सामने तीसरे मोर्चे की चुनौती?
बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका
रैली जब नगर निगम की ओर बढ़ी तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और आगे बढ़ने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक भी हुई।
नगर निगम के कामकाज पर कांग्रेस का हमला
कांग्रेस ने 'हिसाब मांगो रैली' के जरिए जयपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली और शहर की बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकार को घेरा। पार्टी ने सड़क, सफाई, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण और कर वसूली जैसे मुद्दों पर सरकार और नगर निगम को निशाने पर लिया। कांग्रेस का आरोप है कि शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, जबकि सरकार और नगर निगम समस्याओं के समाधान में विफल रहे हैं।
निकाय चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन
राजनीतिक जानकार इस प्रदर्शन को आगामी निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रहे हैं। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं के जरिए कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों को चुनावी एजेंडे में लाने की कोशिश की। वहीं, खाचरियावास के आक्रामक तेवर और सरकार को दी गई चेतावनी ने प्रदर्शन को और राजनीतिक धार दे दी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में मैरिज ब्यूरो कर्मी बन 90 वर्षीय बुजुर्ग से 3 साल तक ब्लैकमेलिंग, 9 लाख रुपए ऐंठे

जयपुर में छात्रा की मौत के बाद फूटा जनाक्रोश: भड़के ग्रामीणों ने बसों को रोका; छह सदस्यीय समिति का गठन

Rajasthan News: JNVU में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, NSUI छात्रों की पुलिस से झड़प


