DGP राजीव शर्मा ने तालेड़ा थाने का लिया जायजा: अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस, नए कानूनों से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश - Bundi News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Bundi - Rajasthan DGP Rajiv Kumar Sharma Visits Taleda Police Station | Bundi DGP राजीव शर्मा ने तालेड़ा थाने का लिया जायजा:अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस, नए कानूनों से प्रभावी कार्रवाई के…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bundi
- Rajasthan DGP Rajiv Kumar Sharma Visits Taleda Police Station | Bundi
DGP राजीव शर्मा ने तालेड़ा थाने का लिया जायजा:अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस, नए कानूनों से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
- कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सोमवार को बूंदी जिले के तालेड़ा थाने पहुंचे। उनके साथ कोटा रेंज आईजी हरेंद्र कुमार और डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप भी मौजूद रहे।
तालेड़ा थाना पहुंचने पर एसपी अवनीश कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों ने डीजीपी का स्वागत किया। डीजीपी शर्मा ने जवानों से आत्मीय संवाद कर उनकी ड्यूटी, कार्यप्रणाली और पुलिसिंग की चुनौतियों के बारे में जानकारी ली।
जवानों के साथ मेस में खाया खाना डीजीपी ने थाना परिसर स्थित पुलिस मेस में जवानों के साथ बैठकर रात्रि भोज किया। इस दौरान उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन और टीम भावना से काम करने का आह्वान किया।
क्राइम गोष्ठी में की चर्चा बाद में डीजीपी ने जिले के समस्त एडिशनल एसपी, सीओ और एसएचओ के साथ अपराध गोष्ठी की। इस गोष्ठी में कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों और अपराध नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
महानिदेशक ने अधिकारियों को नवीन आपराधिक कानूनों के तहत प्रभावी पुलिसिंग करने और अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर अपराधों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अलावा डीजीपी ने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध अनुसंधान पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला, बाल और साइबर अपराधों पर विशेष सतर्कता बरतने को भी कहा। इस अवसर पर एडिशनल एसपी संजय सिंह चम्पावत, जसवीर सिंह, अदिति चौधरी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


