कार-ट्रक भिड़ंत, बिजनेसमैन चाचा-भतीजे और बेटे की मौत, परिवार के सदस्यों ने कहा...
जयपुर के पदमपुरा स्थित जैन मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे राजकुमार जAIN, विजय JAIN और उनके 15 वर्षीय पुत्र आदी, अब उनकी मृत्यु हो गई है। इसे देखते हुए सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने के लिए, क्या निचले स्तर के अधिकारी या पुलिसकर्मी इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराये जा सकते हैं?

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Dholpur
- Dholpur Car Truck Accident | Father Son Among Three Dead | News
कार-ट्रक भिड़े, बिजनेसमैन चाचा-भतीजे और बेटे की मौत:जयपुर में जैन मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे; गाड़ी के परखच्चे उड़े
- कॉपी लिंक
धौलपुर में मंगलवार को कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। कार सवार जयपुर के पदमपुरा स्थित जैन मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। हादसा सदर थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा मोड़ के पास हुआ।
पुलिस ने बताया- हादसे में शास्त्री नगर निवासी सरिया व्यापारी राजकुमार जैन (50) पुत्र ज्योति प्रसाद, लीला विहार कॉलोनी निवासी उनके भतीजे तेल व्यवसायी विजय (45) पुत्र कैलाश चंद्र और विजय के बेटे आदी (15) की मौत हो गई।
कार का अगला हिस्सा ट्रक में फंसा पचगांव चौकी प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया- शाम करीब 5 बजे धौलपुर-भरतपुर राजमार्ग पर भागीरथपुरा मोड़ के पास हुए हादसा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां कार का अगला हिस्सा ट्रक में फंसा हुआ था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को ट्रक से अलग किया। इसके बाद कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इन फोटोज में देखिए हादसा...
सरिया व्यवसायी थे राजकुमार जैन राजकुमार जैन सरिया व्यवसायी थे। वे हर महीने जयपुर के पदमपुर में श्रीजी का अभिषेक करने जाते थे। मंगलवार सुबह राजकुमार अपने भतीजे विजय जैन और विजय के बेटे आदी के साथ पदमपुरा गए थे। लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।
राजकुमार जैन के भतीजे विजय जैन धौलपुर में तेल व्यवसायी थे। विजय जैन के 2 बेटे थे। छोटे बेटे आदी जैन की हादसे में मौत हो गई। राजकुमार जैन के एक बेटा मयंक जैन और एक बेटी है। मयंक पिता के कारोबार को ही संभालता है। वही बेटी की शादी हो चुकी है।
….
ये खबर भी पढ़ें…
कार-बाइक में भिड़ंत, पिता और दो बेटों की मौत:आधार कार्ड सही करवाने जा रहे थे
आधार कार्ड सही करवाने जा रहे दंपती और दो बेटों को ईको कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता और दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर घायल हो गई। हादसा दौसा के अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर मुकरपुरा बाइपास के पास मंगलवार शाम करीब 3ः30 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


