ओडेला रोड पर करंट की चपेट में आया युवक: गंभीर हालत में जयपुर रेफर, होमगार्ड ने पहुंचाया अस्पताल - Dholpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Dholpur - Dholpur News | Youth Electrocuted On Odela Road Referred To Jaipur ओडेला रोड पर करंट की चपेट में आया युवक:गंभीर हालत में जयपुर रेफर, होमगार्ड ने पहुंचाया अस्पताल - कॉपी लिंक ध…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Dholpur
- Dholpur News | Youth Electrocuted On Odela Road Referred To Jaipur
ओडेला रोड पर करंट की चपेट में आया युवक:गंभीर हालत में जयपुर रेफर, होमगार्ड ने पहुंचाया अस्पताल
- कॉपी लिंक
धौलपुर में मंगलवार दोपहर ओडेला रोड पर एक युवक करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुरानी सराय निवासी असलम खान पुत्र निसार खान ओडेला रोड पर बिजली के खंभे पर नेट संबंधी काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और जमीन पर गिर पड़ा।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए तुरंत कोई आगे नहीं आया। इसी बीच अपने निजी काम से बाइक पर गुजर रहे होमगार्ड राजेंद्र सिंह ने भीड़ देखकर अपनी बाइक रोकी और घायल की स्थिति का जायजा लिया।
घायलों को ऑटो में पहुंचाया जिला अस्पताल राजेंद्र सिंह ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और एक ऑटो रुकवाकर घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। सूचना मिलने पर ओडेला रोड चौकी से कॉन्स्टेबल अभिषेक भी मौके पर पहुंचे। होमगार्ड राजेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल अभिषेक ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल असलम खान को ऑटो में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया। घायल को उठाते समय होमगार्ड राजेंद्र सिंह के हाथ में भी चोट आई। फिलहाल घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


