कोटा: प्ले स्कूल में बच्ची का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने लिए DNA सैंपल
कोटा: प्ले स्कूल में बच्ची का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने लिए DNA सैंपल कोटा में एक ‘प्ले स्कूल’ में बच्ची के शरीर पर जख्म मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. स्कूल के स्टाफ पर शक है. पुलिस CCTV फुटेज की जांच…

सौजन्य से:- ABP News
कोटा: प्ले स्कूल में बच्ची का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने लिए DNA सैंपल
कोटा में एक ‘प्ले स्कूल’ में बच्ची के शरीर पर जख्म मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. स्कूल के स्टाफ पर शक है. पुलिस CCTV फुटेज की जांच की जा रही है.
राजस्थान के कोटा में एक ‘प्ले स्कूल’ में बच्ची के कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों ने बुधवार (09 सितंबर) को इस बारे में जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने ‘प्ले स्कूल’ के पुरुष कर्मचारियों और उन अन्य लोगों के भी डीएनए नमूने लिए हैं, जो बच्ची के संपर्क में आए थे.
बच्ची ने 30 अगस्त को की थी पेट दर्द की शिकायत
बच्ची के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 30 अगस्त को उसने पेट में दर्द की शिकायत की थी. इलाज से आराम नहीं मिलने पर परिवार ने तीन सितंबर को एक महिला डॉक्टर से संपर्क किया. डॉक्टर ने बच्ची के शरीर पर कुछ निशान देखे, जिससे यौन शोषण की आशंका पैदा हुई.
राजस्थान निकाय चुनाव: अशोक गहलोत का दावा, 'BJP के वोटर्स...'
SP ने केस दर्ज कर जांच शुरू करने के दिए आदेश
पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्वनी गौतम ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की जांच शुरू करने के निर्देश दिए. पुलिस ने बताया कि बच्ची की जे.के. लोन अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई और उससे लिए गए नमूने फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला (FSL) भेजे गए हैं. शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी.
पीड़ित बच्ची के परिवार का बड़ा दावा
एसपी तेजस्वनी गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि दो साल नौ महीने की बच्ची यह स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है कि उसके साथ क्या हुआ. परिवार ने दावा किया कि जब बच्ची को स्कूल के कर्मचारियों, खासकर सफाईकर्मी, के सामने लाया गया तो वह डरी हुई लग रही थी और अपनी मां से चिपक गई.
स्कूल और आसपास CCTGV फुटेज की जांच
गौतम ने बताया कि पुलिस ने पिछले 10 दिनों के स्कूल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है, लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है. पुलिस ने बताया कि एफएसएल और डीएनए रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


