जोधपुर में भारत-जापान का 'वीर गार्डियन' एयर एक्सरसाइज शुरू, तेजस और राफेल के साथ F-2A भरेगा उड़ान - indiajapan veer guardian air exercise kicks off in jodhpur
जोधपुर में भारत-जापान का 'वीर गार्डियन' एयर एक्सरसाइज शुरू, तेजस और राफेल के साथ F-2A भरेगा उड़ान भारत और जापान की सेना का द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास 'वीर गार्डियन 2026' जोधपुर में 9 सितंबर से शुरू हुआ, जो 22 सितंबर तक चलेग…

सौजन्य से:- Jagran
जोधपुर में भारत-जापान का 'वीर गार्डियन' एयर एक्सरसाइज शुरू, तेजस और राफेल के साथ F-2A भरेगा उड़ान
भारत और जापान की सेना का द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास 'वीर गार्डियन 2026' जोधपुर में 9 सितंबर से शुरू हुआ, जो 22 सितंबर तक चलेगा।
HighLights
- वीर गार्डियन अभ्यास जोधपुर में 9 सितंबर से 22 सितंबर तक।
- भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स शामिल।
- इंटरऑपरेबिलिटी और रक्षा साझेदारी मजबूत करने पर जोर।
एएनआई, नई दिल्ली। भारत और जापान की सेना का द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास वीर गार्डियन 2026 राजस्थान के जोधपुर में नौ सितंबर से शुरू हुआ। यह 22 सितंबर तक चलेगा। इसमें शामिल होने के लिए जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स का एफ-2ए फाइटर जेट जोधपुर पहुंचा।
इस संयुक्त अभियान में भारतीय वायु सेना तेजस, सुखोई-30 एमकेआइ और राफेल के साथ उतरी है। जापान ने अपनी 8वीं एयर विंग से तीन एफ-2ए फाइटर जेट तैनात किए हैं, जिनके साथ लगभग 110 कर्मी भी आए हैं।
भारतीय वायु सेना के मीडिया कोआर्डिनेशन सेंटर ने एक पोस्ट में लिखा, "जोधपुर का आसमान जबरदस्त हवाई एक्शन के लिए तैयार है, क्योंकि भारतीय वायु सेना वीर गार्डियन के लिए जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के एफ2एस का स्वागत कर रही है। इस अभ्यास से इंटरआपरेबिलिटी मजबूत होगी, स्किल्स बेहतर होंगी और भारत-जापान रक्षा साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।"
14 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास के दौरान, हिस्सा लेने वाले एयर वारियर्स एडवांस्ड आपरेशनल मिशन पूरे करेंगे और प्रोफेशनल बातचीत करेंगे।
इस प्रोग्राम में मिशन की प्लानिंग से जुड़ी कान्फ्रेंस, विषय के जानकारों का आदान-प्रदान और इंजीनियरिंग व एयरोस्पेस सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर कर्मियों के बीच बातचीत शामिल है, जिससे दोनों वायु सेनाओं के बीच गहरा आपरेशनल तालमेल बनेगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान से मानसून की विदाई

जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस आज से 11 अक्टूबर तक रद्द रहेगी - Jodhpur News

Rajasthan Court Order in 32-Kg Gold Case Involving Banswara Dawoodi Bohra


