राजस्थान: जैसलमेर में बीएसएफ की महिला जवान ने आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस - female bsf jawan suicide in jaisalmer barracks
राजस्थान: जैसलमेर में बीएसएफ की महिला जवान ने आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ की 20वीं बटालियन की 26 वर्षीय महिला जवान मीना एम ने बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्य…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान: जैसलमेर में बीएसएफ की महिला जवान ने आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ की 20वीं बटालियन की 26 वर्षीय महिला जवान मीना एम ने बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
HighLights
- जैसलमेर में 26 वर्षीय महिला बीएसएफ जवान ने आत्महत्या की।
- जवान मीना एम ने बटालियन की बैरक में फांसी लगाई।
- पुलिस मामले की जांच कर रही है, आत्महत्या का कारण अज्ञात।
जागरण संवाददाता, जयपुर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 20वीं बटालियन की 26 वर्षीय जवान मीना एम ने बटालियन की बैरक में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय जवान बैरक में अकेली थी। साथी महिला जवान जब बैरक में पहुंची तो फंदे से लटकी हुई थी।
इस पर साथी जवान ने बीएसएफ के उच्च अधिकारियों को सूचना दी। बीएसएफ के अधिकारी और जैसलमेर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारकर मोर्चरी में रखवा का स्वजन को सूचित किया गया है।
स्वजन के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। मृतक जवान तमिलनाडु की निवासी थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


