राजस्थान में Gen-Z और Gen-Alpha पर नहीं होगा लाठीचार्ज, संवाद से सुलझेंगी युवाओं की समस्याएं - rajasthan no lathicharge on genz protests dialogue first
राजस्थान में Gen-Z और Gen-Alpha पर नहीं होगा लाठीचार्ज, संवाद से सुलझेंगी युवाओं की समस्याएं राजस्थान सरकार जेन-जी और जेन-अल्फा आंदोलनों से निपटने के लिए एक नई एसओपी तैयार कर रही है, जिसमें लाठीचार्ज की जगह युवाओं से संव…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान में Gen-Z और Gen-Alpha पर नहीं होगा लाठीचार्ज, संवाद से सुलझेंगी युवाओं की समस्याएं
राजस्थान सरकार जेन-जी और जेन-अल्फा आंदोलनों से निपटने के लिए एक नई एसओपी तैयार कर रही है, जिसमें लाठीचार्ज की जगह युवाओं से संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी।
HighLights
- जेन-जी और जेन-अल्फा आंदोलनों पर लाठीचार्ज नहीं होगा।
- युवाओं की समस्याओं के समाधान हेतु संवाद प्राथमिकता होगी।
- गृह विभाग नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बना रहा है।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में अब जेन-जी और जेन-अल्फा के आंदोलनों में लाठीचार्ज नहीं होगा। अधिकारी युवाओं की समस्याओं का समाधान बिना किसी बल प्रयोग के मौके पर ही करने का प्रयास करेंगे। किसी भी तरह के मुद्दों को लेकर आंदोलन करने वाले युवाओं से संवाद स्थापित करना पहली प्राथमिकता होगी।
पहले संबंधित विभागों के अधिकारी और फिर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी युवाओं से संवाद कर उन्हें आंदोलन नहीं करने को लेकर बातचीत करेंगे। समाधान नहीं होने पर सरकार के मंत्री युवाओं से संवाद कर मामले का निस्तारण करने का प्रयास करेंगे।
जेन-जी और जेन-अल्फा आंदोलनों से निपटने को लेकर राज्य सरकार का गृह विभाग एक एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार कर रहा है। राज्य में पिछले दिनों में जोधपुर, अलवर और भरतपुर में पिछले दिनों युवाओं के आंदोलन एवं उन पर हुए लाठीचार्ज एवं मारपीट जैसी घटनाएं सामने आई थीं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


