जयपुर सिल्वर शो में देश-विदेश से आएंगे बॉयर्स और विजिटर्स: GJEPC के चेयरमैन किरीटभाई भंसाली भी होंगे शामिल; नवंबर में 3 दिन होगा शो - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Silver Show | GJEPC Chairman Kiritbhai Bhansali Export Promotion जयपुर सिल्वर शो में देश-विदेश से आएंगे बॉयर्स और विजिटर्स:GJEPC के चेयरमैन किरीटभाई भंसाली भी होंगे शामि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Silver Show | GJEPC Chairman Kiritbhai Bhansali Export Promotion
जयपुर सिल्वर शो में देश-विदेश से आएंगे बॉयर्स और विजिटर्स:GJEPC के चेयरमैन किरीटभाई भंसाली भी होंगे शामिल; नवंबर में 3 दिन होगा शो
- कॉपी लिंक
जयपुर सिल्वर शो (JSA) 22 नवंबर से 24 नवंबर तक होने वाला है। तीन दिवसीय शो में 170 से ज्यादा एग्जीबिटर्स के 300 से ज्यादा स्टॉल्स होंगे।
जयपुर सिल्वर एसोसिएशन के चेयरमैन उज्ज्वल डेरेवाला और सचिव राहुल जैन ने मुंबई में GJEPC चेयरमैन किरीटभाई भंसाली से मुलाकात की और उन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का न्योता दिया। मुलाकात के दौरान जयपुर सिल्वर एसोसिएशन के एडवाइजरी हेड अंकित वैद्य के साथ मुंबई से अभिषेक शाह, संजय अग्रवाल और श्रीपाल नाहर भी मौजूद रहे।
शो की तैयारियों और देशभर से आने वाले मैन्युफैक्चरर्स, होलसेलर्स और खरीदारों को लेकर भी चर्चा हुई।
जयपुर सिल्वर एसोसिएशन के चेयरमैन उज्ज्वल डेरेवाला ने बताया कि शो में देश-विदेश से 10 हजार से ज्यादा बॉयर्स और विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है।
अब तक 2 हजार से ज्यादा विजिटर्स रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। ज्यादा से ज्यादा बॉयर्स और विजिटर्स को जयपुर लाने के लिए देश के अलग-अलग शहरों में बिजनेस मीटिंग की जा रही हैं और शो का प्रमोशन किया जा रहा है।
शो में एक्सपोर्ट पर होगा विशेष सेमिनार
डेरेवाला ने बताया कि GJEPC की ओर से जयपुर सिल्वर शो के दौरान विशेष सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा।
इसमें सिल्वर मैन्युफैक्चरर्स को एक्सपोर्ट के अवसर, एक्सपोर्ट प्रमोशन और इंटरनेशनल मार्केट में भारतीय सिल्वर प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने की जानकारी दी जाएगी।
जयपुर को सिल्वर इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बनाने पर फोकस
डेरेवाला ने बताया कि शो में देश के अलग-अलग राज्यों से सिल्वर मैन्युफैक्चरर्स, होलसेलर्स, डिजाइनर्स और खरीदार शामिल होंगे।
इसका उद्देश्य देशभर के कारोबारियों को एक प्लेटफॉर्म पर लाना और जयपुर को सिल्वर इंडस्ट्री के प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत करना है।
बैठक में किरीटभाई भंसाली ने शो की पहल को अच्छा कदम बताते हुए सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया। एसोसिएशन के अनुसार GJEPC के सहयोग से सिल्वर मैन्युफैक्चरर्स को एक्सपोर्ट के नए अवसरों और इंटरनेशनल मार्केट से जुड़ने में मदद मिलेगी।
- जयपुर में युवक की मौत,1 घंटे टोंक रोड जाम रहा: 25 लाख मुआवजा, डेयरी बूथ और संविदा पर नौकरी पर बनी सहमति
- सीएम बोले- गांव में आज भी मुझे सरपंच कहते हैं: हमें खंडहर राजस्थान मिला, टूटा-फूटा; भ्रष्टाचार का आलम था, युवा रो रहे थे
- महलां-झरना में पुलिस का जागरूकता अभियान: डिजिटल अरेस्ट और ओटीपी ठगी समझाई, संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सूचना देने की सलाह
- बात खरी हैसीएम की सभा के बाद लोग उखाड़ ले गए 'बल्लियां': कांग्रेस चीफ पर क्यों भड़के पूर्व मंत्री; पुलिसकर्मी ने बताए सरपंच चुनने के पैरामीटर्स
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


