होमधर्म-आस्थाउदयपुर में नगर निगम ने शुरू की हेरिटेज वॉक: GPS ऑडियो गाइड से पर्यटक जान सकेंगे विरासतों का इतिहास; राजस्थान में पहली बार ऐसी पहल - Udaipur News
धर्म-आस्था

उदयपुर में नगर निगम ने शुरू की हेरिटेज वॉक: GPS ऑडियो गाइड से पर्यटक जान सकेंगे विरासतों का इतिहास; राजस्थान में पहली बार ऐसी पहल - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Heritage Walk Launch | GPS Audio Guide & NFC Keychain Tourism उदयपुर में नगर निगम ने शुरू की हेरिटेज वॉक:GPS ऑडियो गाइड से पर्यटक जान सकेंगे विरासतों का इतिहास; राजस्थ…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 अगस्त 2026 को 04:15 pm बजे
उदयपुर में नगर निगम ने शुरू की हेरिटेज वॉक:  GPS ऑडियो गाइड से पर्यटक जान सकेंगे विरासतों का इतिहास; राजस्थान में पहली बार ऐसी पहल - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Heritage Walk Launch | GPS Audio Guide & NFC Keychain Tourism

उदयपुर में नगर निगम ने शुरू की हेरिटेज वॉक:GPS ऑडियो गाइड से पर्यटक जान सकेंगे विरासतों का इतिहास; राजस्थान में पहली बार ऐसी पहल

- कॉपी लिंक

उदयपुर नगर निगम ने देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए हेरिटेज वॉक और मार्गदर्शित यात्रा सेवा शुरू की। हेरिटेज वॉक के संचालन के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के साथ काम कर चुकी अनुभवी संस्था 'गूंज इंडिया' का चयन किया गया है।

उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी समेत कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इसका शुभारंभ रविवार को किया।

निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया- पहले चरण में 'जल विरासत मार्ग' की शुरुआत की गई है। इसके जरिए पर्यटक उदयपुर की ऐतिहासिक जल संरचनाओं, झीलों और शहर के जीवन में जल के महत्व को करीब से समझ सकेंगे। इस ऑडियो गाइड की पटकथा विरासत विशेषज्ञ रिद्धि जोशी ने तैयार की है। इसमें स्मारकों के साथ-साथ मेवाड़ की सामाजिक-सांस्कृतिक परंपराओं को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है।

इस पहल से उदयपुर नगर निगम राजस्थान में डिजिटल तकनीक से हेरिटेज वॉक शुरू करने वाला पहला निगम बन गया है।

ऑडियो गाइड और एनएफसी की-चेन की खासियत

इस हेरिटेज वॉक की सबसे बड़ी खासियत इसका पूरी तरह आधुनिक तकनीक पर आधारित होना है। यह ऑडियो गाइड जीपीएस तकनीक पर काम करती है। जैसे ही कोई पर्यटक किसी तय ऐतिहासिक स्थल के दायरे में पहुंचेगा, सिस्टम उसकी लोकेशन खुद पहचान लेगा।

उस जगह से जुड़ी ऑडियो गाइड अपने आप बजने लगेगी। इससे पर्यटकों को ऐसा लगेगा, मानो वह स्मारक खुद अपनी कहानी सुना रहा हो।

साथ ही राजस्थान में पहली बार एनएफसी (NFC) चिप युक्त विशेष की-चेन लॉन्च की गई है। इस की-चेन को एनएफसी सपोर्ट वाले स्मार्टफोन से टच करते ही संबंधित ऑडियो गाइड तुरंत शुरू हो जाएगी।

कई भाषाओं में मिलेगी जानकारी

संभागीय आयुक्त और निगम प्रशासक प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया- फिलहाल यह ऑडियो गाइड हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। आने वाले समय में इसे फ्रेंच, जर्मन, कोरियन और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं में भी शुरू किया जाएगा।

कार्यक्रम में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा- मेवाड़ की पहचान उसकी संस्कृति और लोगों के जीवन से है। वहीं शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि पूर्वजों से मिली इस अनूठी विरासत का संरक्षण करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

पूर्व सभापति रविंद्र श्रीमाली ने मेवाड़ राजघराने के दिवंगत महाराणा अरविंद सिंह के योगदान को याद करते हुए बताया कि उन्होंने इस योजना के लिए तत्कालीन नगर परिषद को आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव भी दिया था।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें