दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम के दौरान वाहनों की स्थिति
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार की सुबह से दोपहर तक जाम होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। सुबह के समय डाक कांवड़ पहुंचने से यातायात प्रभावित हुआ और वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a7b81883f501f9635068b7c","slug":"motorists-grapple-with-traffic-jams-on-the-delhi-jaipur-highway-vehicles-crawl-along-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97468-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम से जूझे चालक, रेंग-रेंगकर चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम से जूझे चालक, रेंग-रेंगकर चले वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह के समय काफी संख्या में डाक कांवड़ पहुंचने के कारण यातायात प्रभावित रहा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मंगलवार की सुबह से लेकर दोपहर बाद तक दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। हाईवे पर सुबह के समय काफी संख्या में डाक कांवड़ पहुंचने के कारण यातायात प्रभावित रहा। ऐसे में वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। सुबह पीकओवर के दौरान वाहनों की संख्या ज्यादा होने व रफ्तार कम होने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
शिवरात्रि पर हाईवे सहित अन्य सड़कों पर कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस तैनात की गई थी। यातायात पुलिस ने हाईवे पर वाहनों का संचालन सुचारु रखने का प्रयास किया। धनचिरी कैंप के पास लगाए गए शिविर से कांवड़ियों के रवाना होने के कारण यातायात व्यवस्था बाधित रहे।
कांवड़ियों व उनके वाहनों से बचाकर चलना पड़ रहा था
मंगलवार की सुबह भी काफी संख्या में डाक कांवड़ आई थी। डाक कांवड़ यात्रा में शामिल वाहन धीमी गति में चल रहे थे और गंगाजल लेकर भी कांवड़िये हाईवे पर दौड़ लगा रहे थे। ऐसे में हाईवे पर अन्य वाहनों के चालकों को कांवड़ियों व उनके वाहनों से बचाकर चलना पड़ रहा था। कई बार डाक कांवड़ यात्रा में शामिल वाहन हाईवे पर खड़े होते थे तो दूसरे वाहनों को उनकी बराबर से निकलने से यातायात प्रभावित हो रहा। हालांकि दोपहर तक हाईवे पर वाहनों का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो सका।
विज्ञापन
डाक कांवड़ से एग्जिट पॉइंट रहे प्रभावित
मंगलवार की सुबह डाक कांवड़ के वाहनों के कारण एनएच-48 पर दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली सड़क पर एग्जिट पॉइंट प्रभावित रहे। कई एग्जिट पॉइंट के पास डाक कांवड़ियों द्वारा अपने वाहनों को खड़ा कर लिया जाता था, ताकि पीछे आ रहे उनके साथी कांवड़िये साथ चल सकें। ऐसे में एग्जिट पॉइंट के पास डाक कांवड़ियों के वाहनों का जमावड़ा लगने के कारण वाहनों को हाईवे से निकलने वाहनों को रुक-रुककर चलना पड़ रहा था
दिल्ली से गुरुग्राम आ रहे वाहनों से बढ़ा दबाव
सुबह के समय दिल्ली की ओर से गुरुग्राम में नौकरी करने आने वाले लोगों के वाहनों का दबाव भी पीक ऑवर्स के दौरान बढ़ गया था। हाईवे पर डाक कांवड़ के कारण पहले ही वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। ऐसे में पीक ऑवर्स में वाहनों की संख्या बढ़ने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इसका असर दिल्ली की ओर से गुरुग्राम आने वाले वाहनों पर भी पड़ा। इससे दिल्ली के रजोकरी व द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली-जयपुर हाईवे की ओर आने वाले वाहनों पर भी पड़ा।
कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे पर वाहनों का दबाव बना हुआ था, जिस कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहन धीमी गति में चल रहे थे। हाईवे व सर्विस लेन पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। दोपहर बाद हाईवे पर वाहन का संचालन सुचारु हो गया था। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted