बिहार के IPS भानुप्रताप सिंह की पत्नी का राजस्थान के भरतपुर में हंगामा; क्या मामला
बिहार के IPS भानुप्रताप सिंह की पत्नी का राजस्थान के भरतपुर में हंगामा; क्या मामला पूजा ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपनी बेटी से मिलने और उसके साथ रहने को लेकर चिंता है। उन्होंने पति और ससुराल पक्ष पर बेटी को उनसे दूर कर…

सौजन्य से:- Hindustan
बिहार के IPS भानुप्रताप सिंह की पत्नी का राजस्थान के भरतपुर में हंगामा; क्या मामला
पूजा ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपनी बेटी से मिलने और उसके साथ रहने को लेकर चिंता है। उन्होंने पति और ससुराल पक्ष पर बेटी को उनसे दूर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शुरुआती तौर पर मामले को पारिवारिक विवाद बताते हुए तत्काल कार्रवाई करने से इनकार किया।
बिहार के खगड़िया में एसपी पद पर तैनात 2020 बैच के IPS अधिकारी भानुप्रताप सिंह की निजी जिंदगी से जुड़ा विवाद अब राजस्थान के भरतपुर के थाने तक पहुंच गया है। जिस शादी की शुरुआत प्रेम से हुई थी, अब वही रिश्ता 6 साल की बेटी की कस्टडी को लेकर विवाद में घिर गया है। IPS की पत्नी पूजा ने पति और ससुराल वालों पर बेटी को उनसे दूर करने का आरोप लगाते हुए भरतपुर के मथुरा गेट थाने में शिकायत दी है। मामला सामने आने के बाद राजस्थान से बिहार तक इसकी चर्चा हो रही है।
बिहार से भरतपुर पहुंचीं पूजा, ससुराल का दरवाजा नहीं खुला
पूजा के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली थी कि उनके पति भानुप्रताप सिंह अपनी 6 साल की बेटी के साथ भरतपुर में रह रहे हैं। इसके बाद वह बिहार से सीधे भरतपुर पहुंचीं। सबसे पहले वह गीता कॉलोनी स्थित ससुराल गईं। पूजा का आरोप है कि उन्होंने करीब एक घंटे तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से किसी ने गेट नहीं खोला।
इसके बाद पूजा विजय नगर स्थित अपनी ननद के घर पहुंचीं। उनका कहना है कि वहां भी उन्हें अंदर नहीं आने दिया गया। दोनों जगह से निराश होने के बाद वह मथुरा गेट थाने पहुंचीं और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
थाने में देर रात तक बैठी रहीं पत्नी
पूजा ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपनी बेटी से मिलने और उसके साथ रहने को लेकर चिंता है। उन्होंने पति और ससुराल पक्ष पर बेटी को उनसे दूर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शुरुआती तौर पर मामले को पारिवारिक विवाद बताते हुए तत्काल कार्रवाई करने से इनकार किया। इसके बाद पूजा देर रात तक थाने में ही बैठी रहीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अधिकारी ने IPS भानुप्रताप सिंह से फोन पर बातचीत भी की। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया और जांच के आधार पर की जाएगी।
2015 में कार्यक्रम में हुई थी मुलाकात
पूजा के अनुसार, उनकी और भानुप्रताप सिंह की मुलाकात वर्ष 2015 में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने परिजनों की इच्छा के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया। पूजा का मायका राजस्थान के झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के तिवारी का वास गांव में है।
शादी के बाद पूजा ने करीब पांच साल तक भरतपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के तौर पर काम किया। उनके मुताबिक, इसी दौरान भानुप्रताप सिंह ने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। मेहनत के बाद उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा में हुआ और वह IPS अधिकारी बने।
IPS बनने के बाद बदली कहानी?
पूजा का कहना है कि शादी के शुरुआती वर्षों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन समय के साथ पति-पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट बढ़ती गई। अब विवाद इतना बढ़ गया है कि मामला उनकी 6 साल की बेटी की कस्टडी और उससे मिलने के अधिकार तक पहुंच गया है।
भानुप्रताप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। उनका परिवार भरतपुर की गीता कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। वर्तमान में वह बिहार के खगड़िया में एसपी पद पर तैनात हैं।
अब पुलिस के सामने बड़ा सवाल- बेटी को लेकर आगे क्या होगा?
फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस दोनों पक्षों की बात और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय करेगी। पत्नी की शिकायत, IPS अधिकारी से हुई फोन पर बातचीत और बेटी की कस्टडी से जुड़ा विवाद अब पूरे मामले का अगला रुख तय करेगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


