Jaipur: आज कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’, नगर निगम का घेराव; टोंक रोड-अजमेर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन
Jaipur: आज कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’, नगर निगम का घेराव; टोंक रोड-अजमेर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन जयपुर में कांग्रेस आज 10 अगस्त को नगर निगम के खिलाफ ‘हिसाब मांगो रैली’ निकालेगी। नेहरू प्लेस से रैली नगर निगम पहुंचेगी,…

सौजन्य से:- Amar Ujala
Jaipur: आज कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’, नगर निगम का घेराव; टोंक रोड-अजमेर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन
जयपुर में कांग्रेस आज 10 अगस्त को नगर निगम के खिलाफ ‘हिसाब मांगो रैली’ निकालेगी। नेहरू प्लेस से रैली नगर निगम पहुंचेगी, जहां घेराव किया जाएगा। कांग्रेस भ्रष्टाचार, कर वसूली, अतिक्रमण, टूटी सड़कों और बदहाल सीवरेज जैसे मुद्दे उठाएगी। प्रदर्शन के चलते टोंक रोड और अजमेर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार, 10 अगस्त को नगर निगम के खिलाफ ‘हिसाब मांगो रैली’ निकाली जाएगी। कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता, नेता, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी और निवर्तमान पार्षद सुबह 10 बजे टोंक रोड स्थित नेहरू प्लेस पर जुटेंगे। यहां से जुलूस के रूप में नगर निगम की ओर रवाना होकर निगम का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए यातायात पुलिस ने टोंक रोड और अजमेर रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा।
नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के मुताबिक, रैली में नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार, करों के नाम पर वसूली, शहर की बदहाल बुनियादी सुविधाओं और आमजन की समस्याओं को लेकर विरोध जताया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि शहर में सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण बढ़ रहा है। बेतरतीब पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित है। कई जगह सड़कें टूटी हुई हैं और गड्ढों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पार्टी सीवरेज व्यवस्था की बदहाली, जाम नालों और बंद पड़ी रोड लाइटों को लेकर भी नगर निगम को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस का आरोप है कि निगम की ओर से लगातार करों की वसूली की जा रही है, लेकिन आम नागरिकों को इसके बदले पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सुनील शर्मा ने कहा कि शहर में अतिक्रमण बढ़ रहा है, सड़कें बदहाल हैं, सीवरेज व्यवस्था खराब है और कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी परेशान है और अब कांग्रेस नगर निगम से इन सभी समस्याओं का हिसाब मांगेगी।
प्रदर्शन के चलते टोंक रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन
प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए टोंक रोड पर कई स्थानों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
- टोंक रोड से अजमेरी गेट की ओर आने वाले यातायात को लक्ष्मी मंदिर से सहकार मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- पीएचईडी की तरफ से टोंक रोड आने वाले वाहनों को श्रीराम पथ की ओर भेजा जाएगा। श्रीराम पथ से टोंक रोड की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा।
- विधानसभा रोड स्थित कैलाश टावर से टोंक रोड की ओर आने वाले वाहनों को समानांतर मार्गों से निकाला जाएगा।
- देवी पथ से टोंक रोड की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- पंकज सिंघवी मार्ग से टोंक रोड जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
- दोनों तरफ मुख्य मार्ग बंद होने की स्थिति में जनता स्टोर से यूनिवर्सिटी मोड़ की ओर आने वाले यातायात को राजेंद्र मार्ग की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- अजमेरी गेट से सांगानेर जाने वाले वाहनों को रामबाग चौराहे से जेडीए चौराहा और अंबेडकर सर्किल की ओर भेजा जाएगा।
- यातायात का दबाव बढ़ने पर आरबीआई तिराहे से गणेश मंदिर तिराहे की ओर भी डायवर्जन किया जा सकता है।
बसों के रूट में भी बदलाव
टोंक रोड से सिंधी कैंप आने वाली बसों को यातायात दबाव बढ़ने पर गोपालपुरा पुलिया के नीचे से गोपालपुरा बाईपास, किसान धर्म कांटा, 200 फीट चौराहा, एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर-14 और सीकर रोड के रास्ते सिंधी कैंप भेजा जाएगा। वहीं, सिंधी कैंप से टोंक रोड जाने वाली बसें गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा, अजमेर रोड, सोडाला, गुर्जर की थड़ी और गोपालपुरा बाईपास होकर टोंक रोड पहुंच सकेंगी।
अजमेर रोड पर भी बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
अजमेर रोड पर जयपुर की ओर आने वाले सामान्य यातायात को 200 फीट चौराहे से बदरवास और किसान धर्म कांटा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। एक्सप्रेस हाईवे की तरफ से 200 फीट चौराहे की ओर आने वाले वाहनों को स्लिप लेन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मानसरोवर की तरफ से अजमेर रोड होते हुए शहर की ओर आने वाले वाहन गोपालपुरा बाईपास और सोडाला होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। दोनों तरफ मुख्य मार्ग बंद होने की स्थिति में जयपुर से अजमेर की ओर जाने वाले वाहनों को पुरानी चुंगी अजमेर रोड से क्वीन रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
अजमेर रोड पर बसों के लिए वैकल्पिक रूट
- अजमेर रोड से सिंधी कैंप आने वाली बसों को 200 फीट चौराहे से एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर-14 और सीकर रोड के रास्ते सिंधी कैंप भेजा जाएगा।
- सिंधी कैंप से अजमेर रोड जाने वाली बसें गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा, अजमेर रोड, सोडाला, गुर्जर की थड़ी, गोपालपुरा बाईपास, किसान धर्म कांटा और 200 फीट चौराहे के रास्ते जा सकेंगी।
- जरूरत पड़ने पर सिंधी कैंप से सीकर रोड, रोड नंबर-14 और एक्सप्रेस हाईवे होकर भी अजमेर रोड जाने का विकल्प रहेगा।
एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं को मिलेगी छूट
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों की आवाजाही निर्बाध रखी जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि प्रदर्शन के दौरान टोंक रोड और अजमेर रोड के प्रभावित हिस्सों से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

निमोद में राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता: राजस्थान पुलिस की टीम ने बीकानेर को हराकर खिताब अपने नाम किया - Nimod (Molasar) News

राजस्थान एटीएस ने आतंकी कनेक्शन के आरोप में टोंक के एक युवक को हिरासत में लिया | Rajasthan ATS detains Tonk youth over suspected terror links, probe underway

जैश-ए-मोहम्मद’ से कनेक्शन? राजस्थान के टोंक से पकड़ा गया शख्स , शुरू हुई पूछताछ


