Jaipur Crime : स्टेट हईवे पर लूटपाट करने वाली गैंग पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार, युवक से ली 50 हजार फिरौती
Jaipur Crime : स्टेट हईवे पर लूटपाट करने वाली गैंग पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार, युवक से ली 50 हजार फिरौती आरोपियों ने डिग्गी रोड पर दिया था अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम. Published : August 9, 2026 at 6:53 PM IST जयपुर:…

सौजन्य से:- ETV Bharat
Jaipur Crime : स्टेट हईवे पर लूटपाट करने वाली गैंग पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार, युवक से ली 50 हजार फिरौती
आरोपियों ने डिग्गी रोड पर दिया था अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम.
Published : August 9, 2026 at 6:53 PM IST
जयपुर: राजधानी जयपुर की मुहाना थाना पुलिस ने स्टेट हाईवे पर सुनसान इलाकों में लूटपाट करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन्होंने जयपुर से डिग्गी जाने वाली रोड पर अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पिछले कुछ दिनों में स्टेट हाईवे पर लूट और अपहरण की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र से जानकारी जुटाकर कार्रवाई को अंजाम दिया है.
जयपुर (दक्षिण) डीसीपी राजर्षि राज ने बताय कि 5 अगस्त को अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले सुरेश चौधरी, दीपक बलाई और सुनील जांगिड़ को गिरफ्तार किया है. गिरोह का मुख्य सरगना कुशाल सांसी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.
पढे़ं : ज्वैलरी कारखाने से 11 किलो चांदी और सोने के आभूषण चुराए, मुख्य सरगना, प्रेमिका और साला गिरफ्तार
परिवादी और दोस्त का किया अपहरण : उन्होंने बताया कि परिवादी कमलेश मीना ने मुहाना थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. उसने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने दोस्त मीठालाल मीना को रेलवे ग्रुप डी का एग्जाम दिलवाने आया था. बाइक से वापस जाते समय डिग्गी रोड पर रिंग रोड पर कार में बैठे बदमाशों ने दोनों का अपहरण कर लिया. उन्होंने 5-6 किलोमीटर बाद दोस्त को उतार दिया और उसे अपने साथ ले गए. जंगल में ले जाकर उसके साथ मारपीट की. उन्होंने रुपए की डिमांड की और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी.
मोबाइल, अंगूठी-चैन लूटे, भाई से 50 हजार मंगवाए : उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बदमाशों ने उसका मोबाइल, चांदी की तीन अंगूठी और चैन छीन ली. पहले 1.50 लाख मांगे. इतनी रकम का इंतजाम नहीं होने पर 50 हजार की डिमांड की. आखिरकार बदमाशों ने उसके भाई को 50 हजार की फिरौती की रकम लेकर बुलाया. उन्होंने बताया कि परिवादी की रिपोर्ट पर मुहाना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए.
पढ़ें : जयपुर में लिफ्ट के अंदर गनपॉइंट पर लूट, बैंक मैनेजर से सोने की चेन, कड़ा और अंगूठियां लूटीं
पुलिस ने 500 कैमरों के फुटेज खंगाले : इस वारदात का खुलासा करने के लिए मुहाना थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया. इस टीम ने घटनास्थल के आसपास से लेकर रूट पर करीब 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर बदमाशों की पहचान के बाद स्टेट हाईवे पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले बेहद शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया.
मुख्य सरगना फरार, तलाश जारी : उन्होंने बताया कि वारदात में शामिल केरिया वालों की ढाणी निवासी सुरेश चौधरी, कच्ची बस्ती पीपला भरतसिंह निवासी दीपक बलाई और झाड़ली (टोंक) हाल परमहंस कॉलोनी (जयपुर) निवासी सुनील जांगिड़ को गिरफ्तार किया गया है. इस गिरोह का मुख्य सरगना कुशाल सांसी वारदात में शामिल कार लेकर फरार हो गया है. उसकी तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी करवाई है. उसके संभावित ठिकानों पर भी पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 9 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, जेपी नड्डा और सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे नेतृत्व | JP Nadda, Rajasthan CM to lead grand tricolour rally in Jaipur tomorrow (Photo: @BhajanlalBjp/X)

OBC Commission Report: 92 जातियों की राजनीतिक हिस्सेदारी का खुलासा, जाट सबसे आगे, जानिए अन्य का हाल

जोधपुर में मोबाइल दुकानदार को चाकू मारा, एक आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने दो नाबालिग को किया डिटेन; विरोध में दुकानदारों ने बंद रखा मार्केट - Jodhpur News


